फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   CCTV cameras will be installed in the community kitchen and store room.

Hamirpur (Himachal) News: लंगर और स्टोर रूम में लगेंगे सीसीटीवी कैमरे

Fri, 10 Jul 2026 03:24 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2026 03:24 AM IST
विज्ञापन
दियोटसिद्ध (हमीरपुर)। बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और व्यवस्थाओं में पारदर्शिता लाने की दिशा में मंदिर न्यास ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। अब मंदिर के लंगर भवन और स्टोर रूम सहित परिसर के विभिन्न हिस्से तीसरी आंख यानी सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में रहेंगे। इसके लिए मंदिर परिसर के 10 अलग-अलग स्थानों पर आधुनिक सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

कैमरे स्थापित करने से पहले संबंधित स्थानों पर केबल और अन्य तकनीकी लाइन बिछाने का कार्य भी शुरू कर दिया गया है।


हालांकि, मंदिर परिसर में पहले कैमरे लगाए गए थे लेकिन लंगर और स्टोर रूम में यह व्यवस्था नहीं थी। इसके अलावा मंदिर में निर्माण होने के कारण कई स्थानों से सीसीटीवी के केबल कनेक्शन कट गए हैं, उन्हें भी जोड़ा जा रहा है। मंदिर न्यास के इस निर्णय के बाद पहली बार बाबा बालक नाथ मंदिर के लंगर संचालन और स्टोर रूम की गतिविधियों पर 24 घंटे निगरानी रखी जाएगी। लंगर में खाद्य सामग्री के भंडारण, वितरण और स्टोर से जुड़े कार्यों के साथ-साथ वहां तैनात कर्मचारियों की कार्यप्रणाली पर भी कैमरों की नजर रहेगी। मंदिर प्रशासन के अनुसार सीसीटीवी निगरानी व्यवस्था लागू होने से सुरक्षा व्यवस्था पहले की अपेक्षा और अधिक मजबूत होगी। कैमरों के माध्यम से लंगर भवन और स्टोर रूम में होने वाली प्रत्येक गतिविधि का रिकॉर्ड सुरक्षित रहेगा, जिससे आवश्यकता पड़ने पर फुटेज की सहायता से तथ्यों की पुष्टि भी की जा सकेगी। इसके अलावा खाद्य सामग्री के रखरखाव और उपयोग की निगरानी भी अधिक प्रभावी ढंग से हो सकेगी। कैमरे लगाने का उद्देश्य किसी व्यक्ति विशेष पर नजर रखना नहीं, बल्कि मंदिर की व्यवस्थाओं को अधिक व्यवस्थित, जवाबदेह और पारदर्शी बनाना है।
विज्ञापन


मंदिर परिसर में गुफा और गेट नंबर पांच के अलावा लंगर और स्टोर रूम में भी कैमरे लगाए जाएंगे। इसके अलावा जो सीसीटीवी बंद हैं, उन्हें दोबारा शुरू करवाया जाएगा ताकि सुरक्षा को मजबूर किया जा सके। -राजेश कुमार, मंदिर अधिकारी, बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed