{"_id":"69e2902dec8beb47b80903cf","slug":"cleaning-around-the-bridge-on-the-rail-road-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1029-190516-2026-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: रैल सड़क पर बने पुल के आसपास की सफाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: रैल सड़क पर बने पुल के आसपास की सफाई
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Sat, 18 Apr 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
रैल पुल के पास सफाई करते लोग व अन्य। स्रोत : जागरूक पाठक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रंगस(हमीरपुर)। कस्बा रंगस में चल रहे सफाई अभियान का तीसरा चरण शुक्रवार को संपन्न हुआ। इस दौरान रैल सड़क पर बने पुल के आसपास विशेष सफाई की गई।
अभियान का संचालन एसडीएम नादौन निशांत शर्मा की अगुवाई में किया गया। उन्होंने कहा कि स्वच्छता अभियान में स्थानीय लोगों का सहयोग बेहद जरूरी है, क्योंकि उनके बिना कूड़े-कचरे पर पूरी तरह नियंत्रण संभव नहीं है।
उन्होंने विशेष रूप से कहा कि कुणाह खड्ड के आसपास कचरा फेंकने वालों पर निगरानी रखना प्रशासन के लिए अकेले संभव नहीं है, ऐसे में स्थानीय लोगों की भूमिका अहम हो जाती है। खड्ड किनारे गंदगी से स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है, क्योंकि इसी क्षेत्र में जल शक्ति विभाग की पेयजल परियोजनाएं भी हैं।
एसडीएम ने अपील की कि लोग इस अभियान को केवल सरकारी आदेश न मानकर स्वेच्छा से इसमें सहयोग दें। उन्होंने बताया कि आगे की योजना के तहत रंगस बाजार के दुकानदारों, संगठनों और स्थानीय लोगों से सहयोग राशि एकत्र कर मजदूरों की मदद से सफाई अभियान को आगे बढ़ाया जाएगा।
इस अवसर पर सतर्कता समिति, टैक्सी यूनियन, महिला मंडल, व्यापार मंडल सहित कई स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X