{"_id":"69dfedf556b984090a0f40a3","slug":"complaint-filed-for-fraud-by-forging-signature-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1005-190351-2026-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: फर्जी हस्ताक्षर कर धोखाधड़ी की दी शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: फर्जी हस्ताक्षर कर धोखाधड़ी की दी शिकायत
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Thu, 16 Apr 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। सदर थाना में एक व्यक्ति ने कथित तौर पर फर्जी हस्ताक्षर कर लोन लेने के मामले में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायतकर्ता दिलीप चंद निवासी हमीरपुर ने आरोप लगाया है कि ऋणधारक ने बैंक से लोन प्राप्त करने के लिए उसे ग्रांटर (जमानतदार) दिखाया, जबकि उसने किसी भी दस्तावेज पर हस्ताक्षर नहीं किए। उसने आरोप लगाया है कि ऋणधारक ने दस्तावेजों में शिकायतकर्ता के हस्ताक्षर का दुरुपयोग करते हुए उसे बिना जानकारी के लोन प्रक्रिया में शामिल कर लिया। उन्होंने बताया कि इस बात की जानकारी तब सामने आई, जब संबंधित बैंक की ओर से करीब तीन लाख रुपये भुगतान को लेकर संपर्क किया गया। एसपी बलवीर सिंह ने मामले की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि दस्तावेजों और हस्ताक्षरों की जांच कर सच्चाई का पता लगाया जाएगा। मामले में जांच जारी है। संवाद
Trending Videos
