सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   MLA Ashish brother and uncle on two day police remand in illegal mining case

Hamirpur: अवैध खनन मामले में विधायक आशीष के भाई और चाचा दो दिन की पुलिस रिमांड पर

संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर। Published by: Krishan Singh Updated Thu, 16 Apr 2026 08:12 PM IST
विज्ञापन
सार

 सुजानपुर थाना के तहत पुंघ खड्ड में स्थित बंद स्टोन क्रशर से कथित अवैध खनन मामले में आरोपी प्रवीण शर्मा और उमेश शर्मा गुरुवार को अदालत से दो दिन की पुलिस रिमांड मिली है। 

MLA Ashish brother and uncle on two day police remand in illegal mining case
विधायक आशीष शर्मा के भाई और चाचा अदालत परिसर के बाहर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के सुजानपुर थाना के तहत पुंघ खड्ड में स्थित बंद स्टोन क्रशर से कथित अवैध खनन मामले में आरोपी प्रवीण शर्मा और उमेश शर्मा गुरुवार को अदालत से दो दिन की पुलिस रिमांड मिली है। अभियोजन पक्ष की ओर से अदालत में तीन दिन के पुलिस रिमांड की मांग की गई, लेकिन अदालत से दो दिन की रिमांड मिली है। सुप्रीम कोर्ट से 19 मार्च 2026 को अग्रिम जमानत याचिका खारिज होने पर दोनों आरोपी बीते बुधवार को कोर्ट में पेश हुए थे, जिसके बाद दोनों को एक दिन की पुलिस रिमांड मिली थी।

Trending Videos

मामला 13 अगस्त, 2025 का है। जब एएसपी हमीरपुर राजेश कुमार के नेतृत्व में सुजानपुर थाना की टीम ने बंद क्रशर में पुंघ खड्ड में छापेमारी की थी। इस दौरान कथित तौर पर पुलिस ने पत्थर, बजरी और मशीनरी इत्यादि को कब्जे में लिया था। पुलिस ने इस मामले में विधायक आशीष शर्मा के सगे भाई और चाचा के साथ दो कर्मियों को आरोपी बनाया था। मामले में लंबी जांच के बाद पुलिस ने विभिन्न धाराएं जोड़ी हैं। छापेमारी के दौरान सीसीटीवी कैमरों की हार्ड ड्राइव को कब्जे में लिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

कार्रवाई के दूसरे दिन ही विधायक आशीष शर्मा ने पुलिस पर ट्रेस पासिंग और चोरी के गंभीर आरोप लगाए थे। पुलिस के अनुसार अवैध खनन कर निकाले गए पत्थर, बजरी और मशीनरी क्रशर परिसर से बरामद की गई है। वहीं, क्रशर के मालिक ने दलील दी है कि बिना वारंट के क्रशर में घुसकर कर्मचारियों को धमकाया गया है और सीसीटीवी की हार्ड ड्राइव भी चोरी की गई है। पुलिस जिस सामग्री को अवैध खनन बता रही है, वह क्रशर बंद होने से पहले का यहां पर मौजूद थी। एसपी हमीरपुर बलवीर सिंह ठाकुर ने कहा कि आरोपियों को दो दिन की पुलिस रिमांड मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed