सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal Strict Stance on Transfers and Adjustment Files Instructions Issued Not to Forward Them to CM Office

Himachal News: तबादलों, एडजस्टमेंट फाइलों पर सख्ती सीएम कार्यालय को न भेजने के निर्देश

अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Ankesh Dogra Updated Mon, 20 Apr 2026 11:21 AM IST
विज्ञापन
सार

हिमाचल प्रदेश सरकार ने तबादलों और एडजस्टमेंट से जुड़ी फाइलों को लेकर कहा है कि ऐसी फाइलें सीधे मुख्यमंत्री कार्यालय को न भेजी जाएं। केवल अत्यंत आवश्यक मामलों में ही प्रस्ताव आगे भेजें। पढ़ें पूरी खबर...

Himachal Strict Stance on Transfers and Adjustment Files Instructions Issued Not to Forward Them to CM Office
हिमाचल प्रदेश सचिवालय। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

राज्य सरकार ने तबादलों और एडजस्टमेंट से जुड़ी फाइलों को लेकर सख्त रुख अपनाया है। सभी विभागों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि ऐसी फाइलें सीधे मुख्यमंत्री कार्यालय को न भेजी जाएं। सीएम कार्यालय में तबादलों और एडजेस्टमेंट की फाइलों का ढेर लग गया है। सरकार की ओर से पहले ही तबादलों पर रोक लगाई जा चुकी है, बावजूद विभिन्न विभागों से लगातार फाइलें तैयार कर मंत्री कार्यालयों को भेजी जा रही हैं। इसके बाद इन फाइलों को मुख्यमंत्री कार्यालय से मंजूरी के लिए आगे बढ़ाया जा रहा है। 

Trending Videos


सीएम कार्यालय में बड़ी संख्या में लंबित फाइलें जमा हो गई हैं, इससे निर्णय लेने की प्रक्रिया प्रभावित हो रही है। यही कारण है कि अब सरकार ने विभागों को निर्देश दिए हैं कि वे नियमों का पालन करें और केवल अत्यंत आवश्यक मामलों में ही प्रस्ताव आगे भेजें। सामान्य या रूटीन एडजस्टमेंट मामलों को विभाग स्तर पर ही निपटाने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार का मानना है कि तबादलों पर लगी रोक के दौरान इस तरह की फाइलों का भेजा जाना नीतिगत निर्णयों के खिलाफ है। इससे पारदर्शिता और प्रशासनिक अनुशासन दोनों प्रभावित होते हैं। अधिकारियों को यह भी चेतावनी दी गई है कि अनावश्यक रूप से फाइलें भेजने पर जवाबदेही तय की जाएगी। इस पूरी कार्रवाई के बाद यह साफ हो गया है कि सरकार अब तबादलों के मामलों में किसी भी तरह की ढिलाई नहीं बरतना चाहती। आने वाले समय में फाइलों की निगरानी और सख्ती से की जाएगी।

अत्यंत जरूरी फाइलें ही भेजें
केवल अत्यंत आवश्यक मामलों में ही प्रस्ताव आगे भेजें। सामान्य या रूटीन एडजस्टमेंट मामलों को विभागीय स्तर पर निपटारा करने के लिए कहा गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed