सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal News: Timeframe for Undergraduate Studies Set Under NEP; Internships and Skill Courses Made Mandatory

Himachal News: एनईपी में स्नातक पढ़ाई का टाइम फ्रेम तय, इंटर्नशिप और स्किल कोर्स अनिवार्य

संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला। Published by: Ankesh Dogra Updated Wed, 22 Apr 2026 01:04 PM IST
विज्ञापन
सार

राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत अब एक सेमेस्टर करीब 90 कार्य दिवसों का होगा। नई प्रणाली में इंटर्नशिप को अनिवार्य अकादमिक गतिविधि बनाया गया है। पढ़ें पूरी खबर...

Himachal News: Timeframe for Undergraduate Studies Set Under NEP; Internships and Skill Courses Made Mandatory
एचपीयू शिमला। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत अब स्नातक स्तर की पढ़ाई में केवल ढांचागत बदलाव ही नहीं, बल्कि हर गतिविधि के लिए समय तय किया गया है और क्रेडिट सिस्टम लागू किया गया है। नई व्यवस्था के अनुसार एक सेमेस्टर करीब 90 कार्य दिवसों का होगा। पूरे शैक्षणिक वर्ष को दो सेमेस्टर में बांटा जाएगा। पढ़ाई को क्रेडिट सिस्टम से जोड़ा गया है। इसमें हर क्रेडिट छात्र की ओर से दिए गए समय से सीधे जुड़ा होगा।

Trending Videos

नई प्रणाली में इंटर्नशिप को अनिवार्य अकादमिक गतिविधि बनाया गया है। इसके लिए 2 से 4 क्रेडिट निर्धारित किए गए हैं, यानी हर छात्र को 60 से 120 घंटे तक वास्तविक कार्यस्थल पर काम करना होगा। यह इंटर्नशिप समर टर्म में करवाई जाएगी और डिग्री का जरूरी हिस्सा होगी। स्किल एन्हांसमेंट कोर्स को भी निश्चित समय सीमा के साथ लागू किया गया है। सामान्य तौर पर तीन क्रेडिट वाले इन कोर्सों में करीब 45 घंटे का अकादमिक और व्यावहारिक प्रशिक्षण शामिल रहेगा।  इसके तहत तीन वर्षीय स्नातक कार्यक्रम के लिए 120 और चार वर्षीय ऑनर्स कार्यक्रम के लिए 160 क्रेडिट पूरे करना अनिवार्य होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

यह मॉडल उच्च शिक्षा को पारदर्शी और परिणाम आधारित बनाएगा। हालांकि इसके प्रभावी क्रियान्वयन के लिए कॉलेजों में पर्याप्त संसाधन, उद्योग से सहयोग और मजबूत निगरानी तंत्र जरूरी होगा। - महावीर सिंह, कुलपति 

ये होंगे अहम बदलाव
  • कॉलेजों के लिए यह बदलाव प्रशासनिक स्तर पर भी बड़ा परिवर्तन लेकर आएगा। 
  • अब संस्थानों को छात्रों की कक्षा उपस्थिति, प्रैक्टिकल, इंटर्नशिप और स्किल ट्रेनिंग के घंटों का पूरा रिकॉर्ड रखना होगा।
  •  इसके लिए डिजिटल ट्रैकिंग सिस्टम और अकादमिक बैंक ऑफ क्रेडिट जैसी व्यवस्थाएं लागू करनी होंगी।

यूआईएलएस में बीए एलएलबी ऑनर्स की प्रवेश प्रक्रिया शुरू
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ लीगल स्टडीज (यूआईएलएस) में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए बीए एलएलबी ऑनर्स पांच वर्षीय इंटीग्रेटेड कोर्स में प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। संस्थान ने पात्र अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। प्रवेश पूरी तरह 12वीं की परीक्षा की मेरिट के आधार पर होगा। कुल 120 सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा जिनमें 75 सीटें सब्सिडाइज्ड और 45 सीटें नॉन सब्सिडाइज्ड श्रेणी में हैं।

जारी अधिसूचना के अनुसार ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 5 जून रात 12 बजे तक निर्धारित की गई है। आवेदन पत्र में सुधार या अपडेट की सुविधा 8 जून रात 12 बजे तक उपलब्ध रहेगी। इसके बाद 16 जून को काउंसलिंग आयोजित की जाएगी जो यूआईएलएस के एवालॉज कैंपस चौड़ा मैदान शिमला में होगी। मेरिट सूची 22 जून को प्रदर्शित की जाएगी। शैक्षणिक योग्यता 12वीं पास या परीक्षा में उपस्थित होना तय की गई है।

सामान्य वर्ग के लिए न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक अनिवार्य हैं जबकि एससी-एसटी वर्ग के लिए यह सीमा 45 प्रतिशत रखी गई है। दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए भी सामान्य श्रेणी में 50 प्रतिशत और एससी एसटी वर्ग में 45 प्रतिशत अंक निर्धारित किए गए हैं।  सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए अधिकतम आयु 20 वर्ष, एससी एसटी के लिए 22 वर्ष तय की गई है। संस्थान के निदेशक प्रो. शिव कुमार डोगरा ने  कहा कि अभ्यर्थी विवि की वेबसाइट से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed