फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Condition of toilets at Kuan Chowk remains poor despite three rounds of cleaning; public faces inconvenience.

Hamirpur (Himachal) News: तीन बार सफाई के बाद भी नहीं सुधरी कुआं चौक के शौचालयों की हालत, जनता परेशान

Mon, 26 Oct 2026 01:31 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Mon, 26 Oct 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
Condition of toilets at Kuan Chowk remains poor despite three rounds of cleaning; public faces inconvenience.
बिझड़ी बाजार के कुआं चौक पर बने शौचालयों के बाहर पसरी गंदगी। संवाद - फोटो : udhampur news
बिझड़ी (हमीरपुर)। मुख्य बाजार बिझड़ी के कुआं चौक पर बने सार्वजनिक शौचालयों की हालत तीन बार सफाई करवाने के बावजूद भी नहीं सुधरी है। शौचालयों के आसपास गंदगी फैली हुई है और सेप्टिक टैंक भरने से स्थिति और बदतर हो गई है।
विज्ञापन

लोगों की सुविधा के लिए बनाए गए ये शौचालय अब परेशानी का सबब बन गए हैं। त्योहारी सीजन में बाजार में ग्राहकों की आवाजाही बढ़ने के बीच शौचालयों की बदहाली से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत बिझड़ी की ओर से वर्ष 2022-23 में कुआं चौक पर सार्वजनिक शौचालयों का निर्माण करवाया गया था। इसका उद्देश्य बाजार आने वाले लोगों, यात्रियों और दुकानदारों को सुविधा प्रदान करना था। हालांकि, नियमित रखरखाव के अभाव में शौचालयों की हालत खराब हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब तीन बार सफाई करवाने के बाद भी गंदगी की समस्या बरकरार है। शौचालयों के आसपास फैली गंदगी स्वच्छता व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रही है।
कुआं चौक बिझड़ी बाजार का प्रमुख स्थान है। यहां बस स्टॉप होने के कारण प्रतिदिन बड़ी संख्या में यात्री बसों का इंतजार करते हैं। आसपास दुकानें होने से दिनभर लोगों की आवाजाही बनी रहती है। ऐसे में सार्वजनिक शौचालयों की बदहाली का खामियाजा यात्रियों, दुकानदारों और ग्राहकों को भुगतना पड़ रहा है।
बाजार में तहसील कार्यालय परिसर और ताल स्टेडियम के समीप भी सार्वजनिक शौचालयों की व्यवस्था है, लेकिन कुआं चौक पर लोगों की आवाजाही अधिक रहती है। यहां शौचालयों की उचित व्यवस्था नहीं होने से लोगों को दूसरे स्थानों का रुख करना पड़ता है।
कोट्स
कुआं चौक पर सार्वजनिक शौचालयों की हालत खराब है। चारों ओर फैली गंदगी के कारण दुकानदारों और बाजार आने वाले लोगों को परेशानी होती है। -संजीव कुमार, यात्री

चौक पर बस स्टॉप होने के कारण दिनभर यात्रियों की आवाजाही रहती है। शौचालयों का सेप्टिक टैंक भरने और आसपास गंदगी फैलने से लोगों को दिक्कतें हो रही हैं। -संजय कुमार, ग्राहक

सार्वजनिक शौचालयों की कई बार सफाई होने के बावजूद गंदगी की समस्या बनी हुई है। पंचायत को सफाई के साथ शौचालयों के रखरखाव पर भी ध्यान देना चाहिए। -राकेश, पूर्व वार्ड सदस्य, बिझड़ी पंचायत



पंचायत की ओर से सार्वजनिक शौचालयों की समय-समय पर सफाई करवाई जाती है। अब समस्या के स्थायी समाधान के लिए सफाई कर्मचारी नियुक्त किया जाएगा, ताकि शौचालयों में नियमित सफाई व्यवस्था बनी रहे और लोगों को परेशानी न हो। -ज्योति रानी, प्रधान, ग्राम पंचायत बिझड़ी

बिझड़ी बाजार के कुआं चौक पर बने शौचालयों के बाहर पसरी गंदगी। संवाद

बिझड़ी बाजार के कुआं चौक पर बने शौचालयों के बाहर पसरी गंदगी। संवाद- फोटो : udhampur news

बिझड़ी बाजार के कुआं चौक पर बने शौचालयों के बाहर पसरी गंदगी। संवाद

बिझड़ी बाजार के कुआं चौक पर बने शौचालयों के बाहर पसरी गंदगी। संवाद- फोटो : udhampur news

बिझड़ी बाजार के कुआं चौक पर बने शौचालयों के बाहर पसरी गंदगी। संवाद

बिझड़ी बाजार के कुआं चौक पर बने शौचालयों के बाहर पसरी गंदगी। संवाद- फोटो : udhampur news

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article