{"_id":"6a67b4c3db3686171d076bf1","slug":"cow-devotees-demanded-mother-of-the-nation-status-for-the-cow-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1005-202430-2026-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: गो भक्तों ने गाय के लिए मांगा राष्ट्रमाता दर्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: गो भक्तों ने गाय के लिए मांगा राष्ट्रमाता दर्जा
Tue, 28 Jul 2026 01:12 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Tue, 28 Jul 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत रैली निकालते गो भक्त। स्रोत : जागरूक पाठक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत सोमवार को हमीरपुर बाजार में गो भक्तों ने रैली निकालकर गाय को राष्ट्रमाता का संवैधानिक दर्जा देने की मांग उठाई। इस दौरान अभियान से जुड़े सदस्यों ने लोगों को गाय के संरक्षण एवं संवर्धन के प्रति जागरूक किया। रैली के उपरांत उपायुक्त हमीरपुर गंधर्वा राठौड़ के माध्यम से राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल और मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया गया। ज्ञापन में गाय को राष्ट्रमाता का संवैधानिक दर्जा देने, गो संरक्षण एवं संवर्धन के लिए पूरे देश में एक समान कानून लागू करने तथा इससे संबंधित कार्यों के संचालन के लिए अलग विभाग गठित करने की मांग की गई।
गो भक्त रसील सिंह मनकोटिया ने कहा कि इन मांगों के पूरा होने से देशी गोवंश के संरक्षण और संवर्धन को नई मजबूती मिलेगी। उन्होंने बताया कि गो सम्मान आह्वान अभियान पूरी तरह शांतिपूर्ण एवं संवैधानिक तरीके से चलाया जा रहा है। अभियान के माध्यम से व्यापक जनसमर्थन जुटाकर सरकार से आवश्यक नीतिगत और कानूनी कदम उठाने का आग्रह किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में हमीरपुर जिले में लगभग 28 पंजीकृत गोशालाएं संचालित हैं। वहीं, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत जिले में अब तक करीब 31 हजार लोगों के हस्ताक्षर एकत्र किए जा चुके हैं।