{"_id":"6a67b288b1d59517d80d81a1","slug":"cross-firs-registered-over-a-land-and-retaining-wall-dispute-in-lakui-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1005-202439-2026-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: लकूई में जमीन और डंगे के विवाद पर क्रॉस प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: लकूई में जमीन और डंगे के विवाद पर क्रॉस प्राथमिकी दर्ज
Tue, 28 Jul 2026 01:03 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Tue, 28 Jul 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। सदर थाना के लकूई में जमीन और डंगे के निर्माण को लेकर दो पक्षों के बीच हुए विवाद पर क्रॉस प्राथमिकी दर्ज हुई। दोनों पक्षों की शिकायतें मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। एक पक्ष की ओर से पवन कुमार ने शिकायत दी है। उन्होंने बताया कि वे अपनी पत्नी के साथ शनिवार सुबह करीब 10 बजे कार से अपने काम पर जा रहे थे। रास्ते में सड़क पर प्लेट और मिक्सर मशीन रखे होने के कारण मार्ग बंद था। मौके पर एक व्यक्ति मौजूद था। उन्होंने व्यक्ति को निर्माण कार्य रोकने का आग्रह किया और कहा कि संबंधित स्थान पर उसका भी हिस्सा है। आरोप है कि व्यक्ति ने काम रोकने से इनकार कर दिया और गाली-गलौज की।
इसके बाद कुछ लोगों ने उनके साथ धक्का-मुक्की की। डंडे से मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। वहीं दूसरे पक्ष की ओर से शीला देवी ने शिकायत में कहा कि वे अपने पुराने डंगे का निर्माण कार्य करवा रहे थे। इस दौरान एक व्यक्ति और उसकी पत्नी आई और वहां काम कर रहे मजदूरों को कथित रूप से डराने-धमकाने लगे। विवाद के दौरान पवन कुमार राणा ने देशराज के साथ मारपीट की तथा उसकी करीब दो तोले की सोने की चेन छीन ली। एसपी बलवीर सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों ने शिकायतें दी हैं। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।