{"_id":"6a0b4e747b2720d00b073fc9","slug":"crowd-gathered-in-the-medical-college-people-sat-on-the-floor-waiting-for-their-turn-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1005-194017-2026-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: मेडिकल कॉलेज में उमड़ी भीड़, फर्श पर बैठ बारी का इंतजार करते रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: मेडिकल कॉलेज में उमड़ी भीड़, फर्श पर बैठ बारी का इंतजार करते रहे लोग
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Tue, 19 May 2026 11:07 AM IST
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज की मेडिसिन ओपीडी के समीप फर्श पर बैठे मरीज। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
हमीरपुर। रविवार की छुट्टी के बाद सोमवार को मेडिकल कॉलेज हमीरपुर की ओपीडी में लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। अस्पताल परिसर में सुबह से ही पर्ची काउंटर और डॉक्टरों के कक्षों के बाहर लंबी कतारें लगी रहीं। भीड़ अधिक होने के कारण कई मरीजों और तीमारदारों को फर्श पर बैठकर अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा।
मेडिसिन, ऑर्थो, गायनी समेत अन्य ओपीडी में बड़ी संख्या में लोग इलाज करवाने पहुंचे। पंजीकरण, जांच और चिकित्सकों से परामर्श लेने में लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ा। महिला मरीजों, बुजुर्गों और बच्चों के साथ आए परिजनों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ा।
मरीजों ने अस्पताल प्रबंधन से ओपीडी में बैठने की पर्याप्त व्यवस्था करने और भीड़ प्रबंधन के बेहतर इंतजाम की मांग उठाई। लोगों का कहना था कि अस्पताल में अकसर स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी बनी रहती है। पर्याप्त दवाइयां नहीं मिलने से भी मरीजों को दिक्कत होती है। उनका कहना था कि ओपीडी पर्ची पर दस रुपये शुल्क लेने के बावजूद स्वास्थ्य सेवाओं में अपेक्षित सुधार नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
दोपहर तक 1000 से अधिक पर्चियां बनीं
दोपहर 12:15 बजे तक 1000 से अधिक मरीजों की ओपीडी पर्चियां बन चुकी थीं। गायनी विभाग में 80, ऑर्थो में 45 और मेडिसिन विभाग में 80 से अधिक मरीजों ने स्वास्थ्य जांच करवाई। अन्य विभागों में भी मरीजों की संख्या सामान्य दिनों की तुलना में अधिक रही।
छुट्टी के बाद सामान्य दिनों की अपेक्षा अधिक लोग अस्पताल पहुंचे। मरीजों को बेहतर सुविधा देने के लिए अतिरिक्त व्यवस्थाएं करने का प्रयास किया जा रहा है। डॉ. देशराज शर्मा, चिकित्सा अधीक्षक, मेडिकल कॉलेज

Trending Videos