{"_id":"6a53eb29ba75dcc7dd0ed000","slug":"crowds-thronged-the-bus-stand-after-the-two-day-holiday-hrtc-ran-special-buses-hamirpur-hp-news-c-93-1-una1025-198395-2026-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: दो दिन की छुट्टियों के बाद बस अड्डे पर उमड़ी भीड़, एचआरटीसी ने चलाईं स्पेशल बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: दो दिन की छुट्टियों के बाद बस अड्डे पर उमड़ी भीड़, एचआरटीसी ने चलाईं स्पेशल बसें
Mon, 13 Jul 2026 12:59 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Mon, 13 Jul 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ के लिए तीन और बद्दी रूट पर दो अतिरिक्त बसें दौड़ीं, लंबी दूरी की बसें पहले से फुल होकर पहुंचीं
संवाद न्यूज एजेंसीऊना। लगातार दो दिन की छुट्टियों के बाद रविवार को ऊना बस अड्डे पर यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। बाहरी रूटों से आने वाली अधिकांश बसें पहले से ही यात्रियों से खचाखच भरी हुई पहुंचीं, जिससे ऊना से आगे सफर करने वाले कई यात्रियों को सीट के लिए परेशान होना पड़ा।
यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) ऊना डिपो ने तत्काल पांच स्पेशल बसें संचालित कीं। इनमें चंडीगढ़ रूट पर तीन और बद्दी रूट पर दो अतिरिक्त बसें शामिल रहीं। अतिरिक्त बसों के चलने से बस अड्डे पर मौजूद यात्रियों को राहत मिली और वे समय पर अपने गंतव्य के लिए रवाना हो सके।
रविवार को छुट्टियों के बाद नौकरी, पढ़ाई और अन्य निजी कार्यों के लिए लौटने वाले लोगों की संख्या अधिक रही। सुबह से ही बस अड्डे पर यात्रियों की आवाजाही बढ़ गई थी। कई लंबे रूटों की बसें पहले से ही भरी हुई पहुंचीं, जिसके चलते स्थानीय यात्रियों को सीट मिलने में दिक्कत आई।
विज्ञापन
बस अड्डे पर यात्रियों की बढ़ती संख्या की जानकारी एचआरटीसी कर्मचारियों ने अधिकारियों को दी, जिसके बाद निगम ने अतिरिक्त बसों की व्यवस्था की। बद्दी जाने वाले यात्रियों में औद्योगिक क्षेत्रों में काम करने वाले लोगों की संख्या अधिक रही, जबकि चंडीगढ़ रूट पर विद्यार्थियों और कर्मचारियों की संख्या ज्यादा रही।
कोट
रविवार को बस अड्डे पर यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए सुविधा के लिए चंडीगढ़ और बद्दी रूट पर स्पेशल बसें चलाई गई हैं। यात्रियों की जरूरत के अनुसार आगे भी अतिरिक्त बसों का संचालन किया जाएगा।- राजेश जोशी, कार्यकारी उपमंडलीय प्रबंधक, एचआरटीसी ऊना