सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Dhaneta College will soon start classes in its new campus.

Hamirpur (Himachal) News: धनेटा कॉलेज की जल्द नए कैंपस में लगेंगी कक्षाएं

संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sat, 21 Mar 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
Dhaneta College will soon start classes in its new campus.
राजकीय महाविद्यालय धनेटा का निर्माणाधीन भवन। संवाद
विज्ञापन
धनेटा (हमीरपुर)। शैक्षणिक सत्र 2026-27 में धनेटा महाविद्यालय के विद्यार्थी नए कैंपस में पढ़ाई करेंगे। महाविद्यालय के निर्माणाधीन नए बहुमंजिला भवन का निर्माण कार्य एक माह के भीतर पूरा होगा। बहुमंजिला भवन के दो ब्लॉकों ए, बी का निर्माण कार्य पूरा हो गया है और तीसरे ब्लॉक सी का निर्माण एक माह के भीतर पूरा हो जाएगा।
Trending Videos

निर्माण पूर्ण होने के बाद भवन को महाविद्यालय प्रशासन को हैंडओवर किया जाएगा। इससे आगामी सत्र में नए भवन में विद्यार्थियों के दाखिलें, कक्षाएं संबंधित कार्य पूर्ण होंगे। बहुमंजिला भवन का निर्माण कार्य विधानसभा क्षेत्र नादौन के अंतर्गत टीका महाल भदरूं जगह पर करवाया जा रहा है। भवन निर्माण पर 12.68 करोड़ रुपये का बजट खर्च किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रस्तावित योजना के तहत धरातल की मंजिल में एक स्टाफ रूम, स्पोर्ट्स रूम, भारत स्काउट एवं गाइड रूम के अलावा म्यूजिक रूम, गर्ल कामन रूम और चौकीदार रूम के अलावा, लेक्चर थियेटर, केमिस्ट्री लैब और शौचालय आदि बनाए गए हैं।
भवन की पहली मंजिल में प्राचार्य कार्यालय, स्ट्रांग रूम, जरनल कॉलेज ऑफिस, दो क्लासरूम, पांच लेक्चर थियेटर, एक फिजिक्स लैब सहित शौचालय का निर्माण और दूसरी मंजिल में एक परीक्षा हॉल, एक परीक्षा नियंत्रण कक्ष, दो क्लासरूम, एक कंप्यूटर लैब,, एक लाइब्रेरी, जूलॉजी और बॉटनी लैब के अलावा शौचालय का निर्माण किया गया है। ब्लॉक बी में लिफ्ट की व्यवस्था और ब्लॉक सी में रैंप का निर्माण पूर्ण हो गया है। परिसर के चारों ओर चहारदीवारी लगाने का कार्य प्रस्तावित है।

कोट्स

महाविद्यालय को अपना नया भवन मिलने पर निश्चित तौर पर पढ़ाई करने वाले वातावरण का भी निर्माण होगा और पदों के आधार पर स्टाफ को भी उचित स्थान मिलेगा। -प्रो. ज्ञान चंद राणा, प्राचार्य धनेटा कॉलेज



महाविद्यालय के निर्माणाधीन भवन का कार्य पूरा हो गया है। तीसरे ब्लॉक का निर्माण कार्य 95 फीसदी ही हुआ है, जिसे शीघ्र पूरा कर लिया जाएगा। एक माह के भीतर भवन पूरी तरह बनकर तैयार होगा। -अमन, एसडीओ, लोक निर्माण विभाग, धनेटा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article