{"_id":"6a4ea2fc3ee924bad3053c2d","slug":"electricity-board-pensioners-express-resentment-over-pending-payments-warn-of-agitation-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1029-200066-2026-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: बिजली बोर्ड के पेंशनरों ने लंबित भुगतान के \nलिए जताया रोष, आंदोलन की दी चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: बिजली बोर्ड के पेंशनरों ने लंबित भुगतान के लिए जताया रोष, आंदोलन की दी चेतावनी
Thu, 09 Jul 2026 12:50 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Thu, 09 Jul 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
बिजली बोर्ड पेंशनर्स फोरम भोरंज की बैठक में उपस्थित पेंशनर अपनी मांगों का मंथन करते हुए। स्रोत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
भोरंज(हमीरपुर)। बिजली बोर्ड पेंशनर्स फोरम भोरंज की बैठक बुधवार को अध्यक्ष इंजीनियर राजेंद्र शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में फोरम के वरिष्ठ उपाध्यक्ष कुलदीप सिंह खरवाड़ा विशेष रूप से उपस्थित रहे।
इस दौरान पेंशनरों ने लंबित समस्याओं के समाधान में देरी और सेवानिवृत्ति लाभों के भुगतान में हो रही देरी को लेकर बिजली बोर्ड प्रबंधन के प्रति नाराजगी जताई। फोरम पदाधिकारियों ने कहा कि प्रदेश में शत-प्रतिशत विद्युतीकरण के लक्ष्य को पूरा करने में अहम योगदान देने वाले बिजली कर्मियों को सेवानिवृत्ति के डेढ़ से दो वर्ष बाद भी अपने सेवानिवृत्ति क्लेम का भुगतान नहीं मिल पाया है।
उन्होंने आरोप लगाया कि बोर्ड प्रबंधन अब तक केवल जनवरी 2025 तक स्वीकृत सेवानिवृत्ति क्लेम का भुगतान कर पाया है, जबकि फर्मों और ठेकेदारों के मई 2026 तक के बिलों का भुगतान किए जाने की जानकारी सामने आ रही है। इससे पेंशनरों में असंतोष बढ़ रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि फोरम अपना मांगपत्र पहले ही बोर्ड प्रबंधन को सौंप चुका है, लेकिन अभी तक वार्ता के लिए समय नहीं दिया गया। अब प्रबंधन को दोबारा रिमाइंडर भेजकर जल्द बैठक आयोजित करने का आग्रह किया गया है।
उन्होंने चेतावनी दी कि यदि लंबित भुगतान और अन्य मांगों पर शीघ्र निर्णय नहीं लिया गया तो अगस्त में राज्य स्तरीय बैठक बुलाकर आंदोलन की रणनीति तैयार की जाएगी। बिजली उपभोक्ता मंच के संयोजक कुलदीप सिंह खरवाड़ा ने केंद्र सरकार की आरडीएसएस योजना के तहत लागू की जा रही स्मार्ट मीटरिंग का विरोध किया। उन्होंने प्रदेश में स्वीकृत स्मार्ट मीटरिंग योजना और जारी किए गए टेंडरों की जांच की मांग उठाई।
बैठक के अंत में फोरम ने बिजली बोर्ड के अध्यक्ष प्रबोध सक्सेना से शीघ्र बैठक बुलाने और पेंशनरों के लंबित भुगतान को प्राथमिकता के आधार पर जारी करने की मांग की।