सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Farmers were given information about avocado cultivation.

Hamirpur (Himachal) News: किसानों को एवोकैडो की खेती के बारे में दी जानकारी

संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sat, 21 Mar 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
Farmers were given information about avocado cultivation.
औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय नेरी में एवोकैडो की खेती पर आयोजित तीन दिवसीय कार्यशाला के स
विज्ञापन
रंगस(हमीरपुर)। औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय नेरी में एवोकैडो की खेती पर आयोजित तीन दिवसीय कार्यशाला शुक्रवार को संपन्न हुई। कार्यशाला में प्रदेश के उपोष्णकटिबंधीय क्षेत्रों के 20 किसानों ने भाग लिया।
Trending Videos

कार्यशाला के समापन पर विश्वविद्यालय के डीन डॉ. डीपी शर्मा बतौर मुख्यातिथि उपस्थित हुए। उन्होंने कहा एवोकैडो जैसी उच्च मूल्य वाली कम लागत वाली फसलें न केवल फल उत्पादन के लिए अपनाने के लिए, बल्कि नर्सरी उत्पादन, प्रसंस्करण और मूल्यवर्धन के क्षेत्र में उद्यमी बनने के लिए भी योगदान देती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यशाला में फल विज्ञान विभाग के प्रो. और विभागाध्यक्ष डॉ. शशि के. शर्मा विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। उन्होंने प्रदेश में एवोकैडो के पोषण संबंधी महत्व और व्यावसायीकरण की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। परियोजना के कार्यक्रम प्रभारी डॉ. विकास के.शर्मा ने हिमाचल में एवोकैडो की खेती के महत्व, संभावनाओं, उत्पादन तकनीक, बाग प्रबंधन और नर्सरी उगाने की तकनीकों के बारे में जानकारी दी।
कार्यशाला में विभिन्न विशेषज्ञों ने किसानों को फसल की उपयुक्तता को प्रभावित करने वाले सूक्ष्म जलवायु, मृदा और भौगोलिक कारकों के प्रभाव,विभिन्न रोगों, कीटों और उनके प्रबंधन के साथ एवोकैडो फल से सूप, ऐपेटाइजर, स्मूदी आदि बनाने का प्रशिक्षण दिया। कार्यशाला के अंत में किसानों को कैंची, ग्राफ्टिंग चाकू और एवोकैडो के पौधे वितरित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed