{"_id":"6a5bd2eee6c014eee20fe6bd","slug":"finance-company-accused-of-issuing-excessive-loans-complaint-filed-with-the-police-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1029-201435-2026-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: फाइनांस कंपनी पर अधिक लोन जारी करने का आरोप, पुलिस में दी शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: फाइनांस कंपनी पर अधिक लोन जारी करने का आरोप, पुलिस में दी शिकायत
Sun, 19 Jul 2026 12:54 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Sun, 19 Jul 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नादौन(हमीरपुर)। पुलिस थाना नादौन के तहत भबड़ान गांव निवासी बलबीर सिंह ने एक फाइनांस कंपनी के कर्मचारी पर जरूरत से अधिक लोन जारी कर गुमराह करने का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है।
बलबीर सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि वह लोन लेने के इच्छुक नहीं थे, लेकिन कंपनी के कर्मचारी ने उन्हें विश्वास में लेकर 30 से 40 हजार रुपये तक लोन लेने के लिए तैयार किया। इसके बाद उनके खाते में डेढ़ लाख रुपये की राशि लोन के रूप में जारी कर दी गई।
उन्होंने बताया कि अधिक राशि जारी होने पर उन्होंने आपत्ति जताई और कर्मचारी के कहने पर लोन जारी होने के एक माह के भीतर ही एक लाख 47 हजार रुपये वापस कर दिए। इसके अलावा मासिक किस्त भी जमा करवाई।
विज्ञापन
उनका आरोप है कि बाद में उन्हें 15 हजार रुपये प्रक्रिया शुल्क और नौ अन्य किस्तें जमा करवाने की जानकारी दी गई।
बलबीर सिंह ने कहा कि प्रक्रिया शुल्क की जानकारी पहले दी गई थी, लेकिन राशि स्पष्ट नहीं बताई गई थी। अतिरिक्त किस्तों के बारे में भी उन्हें सही जानकारी नहीं दी गई, जिससे उन्हें आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
उन्होंने आरोप लगाया कि कंपनी के एक कर्मचारी ने उनका फोन लेकर स्वयं लोन प्रक्रिया पूरी की। जब उन्हें केवल 30 हजार रुपये की आवश्यकता थी तो अधिक राशि क्यों जारी की गई।
इस संबंध में कंपनी के शाखा प्रबंधक ने कहा कि लोन नियमों के अनुसार ग्राहक की सहमति से ही जारी किया जाता है। पुलिस अधीक्षक बलवीर सिंह ने बताया कि शिकायत की जांच की जा रही है।