{"_id":"6a6045a1de6df9bc560020f0","slug":"hamirpur-postman-room-800-postal-documents-recovered-suspended-2026-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal News: हमीरपुर में 800 लोगों के कॉल लेटर, आधार, पैन व एटीएम कार्ड डाक सेवक के कमरे में मिले, निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal News: हमीरपुर में 800 लोगों के कॉल लेटर, आधार, पैन व एटीएम कार्ड डाक सेवक के कमरे में मिले, निलंबित
Wed, 22 Jul 2026 09:55 AM IST
Ankesh Dogra
संवाद न्यूज एजेंसी, सुजानपुर (हमीरपुर)।
संवाद न्यूज एजेंसी, सुजानपुर (हमीरपुर)।
Published by: Ankesh Dogra
Updated Wed, 22 Jul 2026 09:55 AM IST
सार
हमीरपुर जिले के करोट डाक शाखा के ग्रामीण डाक सेवक के कमरे से करीब दो महीने की 800 लोगों की डाक बरामद हुई है। इनमें कॉल लेटर, आधार कार्ड, पैन कार्ड, एटीएम कार्ड और अन्य सरकारी दस्तावेज शामिल हैं। शिकायतों के बाद हुई जांच में मामला सामने आया। डाक विभाग ने कर्मचारी को निलंबित कर जांच शुरू कर दी है और बरामद डाक लोगों तक पहुंचाई जा रही है।
विज्ञापन
हमीरपुर में डाकिए का कारनामा।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मंडी जिले के जोगिंद्रनगर के बाद अब हमीरपुर जिले के उप डाकघर भलेठ की करोट डाक शाखा के ग्रामीण डाक सेवक के किराए के कमरे से करीब दो महीने की डाक बरामद हुई है। कमरे से 800 लोगों के कॉल लेटर, आधार कार्ड, पैन कार्ड, एटीएम कार्ड समेत अन्य सरकारी दस्तावेज मिले हैं। निरीक्षण में सामने आई इस लापरवाही के लिए डाक विभाग ने डाकिए को निलंबित कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मूलरूप से हरियाणा के साहिल के जिम्मे करीब 20 गांवों में डाक बांटने का काम है। विभाग को शिकायतें मिल रही थीं कि लोगों को समय पर डाक नहीं मिल रही है। डाक निरीक्षक ने 16 जुलाई को शाखा का निरीक्षण किया। इस दौरान रिकॉर्ड में कुछ डाक होल्ड पर दर्ज मिली। संबंधित लोगों से फोन पर संपर्क करने पर पता चला कि उन्हें डाक मिली ही नहीं। कुछ ने कहा कि डाक तो मिली, लेकिन उनसे प्राप्ति के हस्ताक्षर तक नहीं करवाए गए। इसके बाद अधिकारियों ने डाकिए के कमरे की तलाशी ली तो वहां बड़ी संख्या में कॉल लेटर, सरकारी दस्तावेज, आधार कार्ड, पैन कार्ड, एटीएम कार्ड और अन्य डाक सामग्री का ढेर मिला।
विज्ञापन
जांच में सामने आया कि डाकिया डाकघर से डाक लेकर कुछ ही लोगों तक पहुंचाता था और शेष डाक अपने कमरे में ही रख देता था। विभाग ने डाकिए को निलंबित कर उसके कमरे से बरामद डाक लोगों तक पहुंचाने का अभियान शुरू कर दिया है। हमीरपुर मंडल के वरिष्ठ अधीक्षक केएस चौहान ने बताया कि डाकिए के कमरे में दो महीने की 200 पंजीकृत और 600 सामान्य डाक मिली है। डाकिए को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन