फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Water supply disrupted at medical college; patients and attendants inconvenienced.

Hamirpur (Himachal) News: मेडिकल कॉलेज में ठप रही पानी की आपूर्ति, मरीज और तीमारदार परेशान

Wed, 22 Jul 2026 05:59 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Wed, 22 Jul 2026 05:59 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। मेडिकल कॉलेज हमीरपुर एवं अस्पताल में मंगलवार को पानी की आपूर्ति बाधित होने से मरीजों, तीमारदारों और अस्पताल स्टाफ को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

पानी की टंकियों में समय पर लिफ्टिंग नहीं होने के कारण वार्डों, शौचालयों और अन्य आवश्यक स्थानों तक पानी नहीं पहुंच सका। इससे अस्पताल की व्यवस्थाएं कुछ समय के लिए प्रभावित रहीं।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में प्रतिदिन करीब 1,500 मरीज ओपीडी में उपचार के लिए पहुंचते हैं। विभिन्न वार्डों में 200 से अधिक मरीज भर्ती रहते हैं। ऐसे में पानी की आपूर्ति बाधित होने से सबसे अधिक दिक्कत भर्ती मरीजों, उनके तीमारदारों और अस्पताल कर्मचारियों को उठानी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शौचालयों में पानी नहीं होने से स्वच्छता व्यवस्था भी प्रभावित हुई और लोगों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ा। पानी की समस्या सामने आते ही अस्पताल प्रशासन को इसकी सूचना दी गई। अधिकारियों ने पानी की आपूर्ति बहाल करने के लिए आवश्यक कदम उठाए। टंकियों में पानी की लिफ्टिंग करवाई गई, जिसके बाद वार्डों, शौचालयों और अन्य स्थानों पर पानी की आपूर्ति सामान्य हो गई।

मरीजों का कहना है कि अस्पताल में पानी जैसी मूलभूत सुविधा बाधित नहीं होनी चाहिए, क्योंकि इससे मरीजों और तीमारदारों को अनावश्यक परेशानी झेलनी पड़ती है।
तकनीकी कारणों से कुछ समय के लिए पानी की आपूर्ति प्रभावित हुई थी। समय रहते इसे ठीक कर दिया गया। फिलहाल मेडिकल कॉलेज में पानी की व्यवस्था सामान्य है। मरीजों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो रही है। -डॉ. देशराज शर्मा, चिकित्सा अधीक्षक, मेडिकल कॉलेज हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed