सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Heat rises, health department begins monitoring diseases

Hamirpur (Himachal) News: गर्मी बढ़ी, स्वास्थ्य विभाग ने बीमारियों की निगरानी की शुरू

संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Mon, 09 Mar 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। बढ़ते तापमान को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने गर्मी से संबंधित बीमारियों की निगरानी शुरू कर दी है। स्वास्थ्य संस्थानों को रोजाना गर्मी से होने वाली बीमारियों के मामलों की जानकारी एकीकृत रोग निगरानी कार्यक्रम (आईडीएसपी) पोर्टल पर दर्ज करनी होगी।
Trending Videos

इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने जिले के खंड चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश दिए। गर्मी के मौसम में हीट स्ट्रोक, डिहाइड्रेशन, लू लगना, चक्कर आना और अत्यधिक थकान जैसी समस्याओं के मामले बढ़ने की आशंका रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में इन बीमारियों की समय पर पहचान और रोकथाम के लिए निगरानी व्यवस्था को सक्रिय किया गया है। सभी अस्पतालों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को गर्मी से संबंधित किसी भी बीमारी से पीड़ित मरीज की जानकारी तुरंत आईडीएसपी पोर्टल पर दर्ज करनी होगी। इससे पूरे जिले में स्थिति की वास्तविक समय में निगरानी की जा सकेगी।
वहीं, आवश्यकता पड़ने पर तुरंत कदम उठाए जा सकेंगे। अस्पतालों में गर्मी से प्रभावित मरीजों के इलाज के लिए आवश्यक दवाइयों सहित अन्य जरूरी व्यवस्थाएं समय पर उपलब्ध होंगी। लोगों को भी गर्मी से बचाव के लिए सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

कोट

गर्मी से संबंधित बीमारियों की निगरानी शुरू हो गई है। रोजाना की अपडेट ली जा रही है। आईडीएसपी पोर्टल पर जानकारी अपलोड करने के बीएमओ को निर्देश दिए है। -डॉ. प्रवीण चौधरी, सीएमओ हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article