सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   The team of Bari Farnol became the winner in the tug of war competition.

Hamirpur (Himachal) News: रस्साकशी प्रतियोगिता में बाड़ी फरनोल की टीम बनी विजेता

संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Mon, 09 Mar 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
The team of Bari Farnol became the winner in the tug of war competition.
नादौन में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में महिलाएं मुख्यातिथि के साथ। स्रोत जाग
विज्ञापन
बड़सर/नादौन/हमीरपुर। जिलेभर में रविवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस धूमधाम से मनाया गया। गांव से लेकर उपमंडल स्तर पर सांस्कृतिक, संवाद सहित खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं। इनमें महिलाओं के साथ युवतियों ने भाग भी लिया। इस दौरान रस्साकशी में बाड़ी फरनोल की टीम विजेता रही।
Trending Videos

मेरा युवा भारत युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार और साईं नेशनल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस ने मुख्यालय में संयुक्त रूप से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में जिला योग संघ के अध्यक्ष स्वाति जार बतौर मुख्यातिथि उपस्थित हुईं। उन्होंने सभी को महिला दिवस की शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में जिला युवा अधिकारी दीपमाला ठाकुर, साईं नेशनल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस हमीरपुर की प्रभारी दिव्या विशेष रूप से उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में महिलाओं के लिए एथलेटिक्स, रस्साकशी, बैडमिंटन, पिकलबॉल सहित विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिनमें युवतियों और महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
एथलेटिक्स में 18 वर्ष की आयु वर्ग की 100 मीटर दौड़ में प्रज्ञा प्रथम, ऋतु द्वितीय संध्या तृतीय, 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में गुलजारो प्रथम, रस्साकशी में बाड़ी फरनोल की टीम प्रथम, बैडमिंटन युगल वर्ग में करुण और भारती प्रथम स्थान प्राप्त किया। समापन पर सभी विजेताओं को मेडल देकर सम्मानित किया गया।

इसी क्रम में महिला एवं बाल विकास विभाग नादौन ने ग्राम पंचायत गौना के गांव पखरोल में उपमंडल स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया, जिसमें एसडीएम निशांत शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। बाल विकास परियोजना अधिकारी संजय गर्ग ने महिलाओं के कल्याण के लिए चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की।
समारोह में कुर्सी दौड़, लंगड़ी दौड़, मटका फोड़ सहित अन्य प्रतियोगिताएं हुईं। उपमंडल भोरंज के धमरोल अंबेडकर भवन में महिला एवं बाल विकास विभाग ने कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम का शुभारंभ भोरंज विधायक सुरेश कुमार ने किया। उन्होंने भोरंज ब्लॉक की 11 बेटियों को बेटी है अनमोल योजना के तहत 2 लाख 31 हजार रुपये की एफडी बांटी।
महिला एवं बाल विकास परियोजना बिझड़ी ने गारली में चैंपियन बेटी प्रेरणादायक संवाद कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धियां हासिल करने वाली बेटियों और महिलाओं ने अपने अनुभव साझा करते हुए छात्राओं और महिलाओं को जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन नादौन के पनसाई में महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष अर्चना चौहान की अध्यक्षता में हुआ। कार्यक्रम मे पूर्व विधायक एवं वरिष्ठ भाजपा नेता विजय अग्निहोत्री बतौर मुख्यातिथि उपस्थित हुए। उन्होंने केंद्र सरकार की ओर से महिला शक्ति के लिए चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी दी।



भलेठ में सर्व कल्याणकारी ट्रस्ट ने सम्मानित की महिलाएं

सुजानपुर (हमीरपुर)। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सर्व कल्याणकारी ट्रस्ट ने सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत भलेठ में महिला मंडलों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में ट्रस्ट के संस्थापक एवं पूर्व विधायक राजेंद्र राणा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि सर्व कल्याणकारी ट्रस्ट लंबे समय से निशुल्क मेडिकल कैंप, महिला सशक्तीकरण और जनकल्याण से जुड़े कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रहा है और आगे भी इसी प्रकार जनसेवा के कार्य निरंतर जारी रहेंगे। ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिषेक राणा ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला मंडलों को सम्मानित करने की यह परंपरा आज आठवीं बार निभाई गई है। विधानसभा क्षेत्र में 500 से अधिक महिला मंडल सक्रिय हैं, जिन्हें आने वाले समय में चरणबद्ध तरीके से सम्मानित किया जाएगा।

नादौन में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में महिलाएं मुख्यातिथि के साथ। स्रोत जाग

नादौन में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में महिलाएं मुख्यातिथि के साथ। स्रोत जाग

नादौन में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में महिलाएं मुख्यातिथि के साथ। स्रोत जाग

नादौन में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में महिलाएं मुख्यातिथि के साथ। स्रोत जाग

नादौन में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में महिलाएं मुख्यातिथि के साथ। स्रोत जाग

नादौन में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में महिलाएं मुख्यातिथि के साथ। स्रोत जाग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed