सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Himachal suffers heavy losses due to discontinuation of revenue deficit grant: Kuldeep

राजस्व घाटा अनुदान के बंद होने से हिमाचल को भारी नुकसान : कुलदीप

संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Thu, 16 Apr 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
Himachal suffers heavy losses due to discontinuation of revenue deficit grant: Kuldeep
बाल स्कूल हमीरपुर  के मैदान में हिमाचल दिवस पर आयोजित जिला स्तरीय समारोह में  प्रदेश विधानसभा क
विज्ञापन
हमीरपुर। बुधवार को 79वां हिमाचल दिवस हमीरपुर में भी हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। शहीद कैप्टन मृदुल शर्मा मेमोरियल सीनियर सेकेंडरी स्कूल हमीरपुर में आयोजित जिला स्तरीय समारोह में प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।
Trending Videos

उन्होंने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और भव्य परेड की सलामी ली। इस मौके पर कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि इस समय प्रदेश के समक्ष कई आर्थिक चुनौतियां हैं। राजस्व घाटा अनुदान के बंद होने और संघीय ढांचे में राज्यों को राजस्व आवंटन में विसंगतियों के कारण हिमाचल को भारी नुक्सान हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन आर्थिक चुनौतियों के बावजूद प्रदेश सरकार ने राज्य का विकास सुनिश्चित किया है। उन्होंने कहा कि यह दिवस उन स्वतंत्रता सेनानियों एवं महापुरुषों को नमन करने का दिन भी है, जिनके त्याग एवं समर्पण के कारण ही हिमाचल प्रदेश एक अलग राज्य के रूप में अस्तित्व में आया और विकास के पथ पर तेजी से अग्रसर हुआ।
गत तीन वर्षों की चर्चा करते हुए विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि इस दौरान प्रदेश सरकार ने कई महत्वपूर्ण योजनाएं शुरू करके राज्य का विकास सुनिश्चित किया है। विशेषकर, सामाजिक सुरक्षा के क्षेत्र में प्रदेश सरकार ने ऐसी योजनाएं आरंभ की हैं, जिसकी परिकल्पना पहले किसी भी सरकार ने नहीं की थी।
मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना के माध्यम से सरकार ने निराश्रित बच्चों को बहुत बड़ा सहारा प्रदान किया है। वर्ष 2023 और 2025 के आपदा प्रभावितों के लिए भी प्रदेश सरकार ने अपने संसाधनों ने विशेष राहत पैकेज जारी किया।
इस तरह का राहत पैकेज भी आज तक किसी अन्य राज्य या केंद्र सरकार ने नहीं दिया था। विधानसभा अध्यक्ष ने परेड के प्रतिभागियों और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले विभिन्न शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों को पुरस्कृत भी किया।
इस इवसर पर भव्य परेड में हिमाचल प्रदेश पुलिस, होमगार्ड्स, एनसीसी, एनएसएस, वन मित्र, आपदा मित्र, विभिन्न स्कूलों और विशेष बच्चों के स्कूल की टुकड़ियों ने शानदार मार्च पास्ट किया।



ये रहे मौजूद

इस अवसर पर मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू, विधायक सुरेश कुमार और कैप्टन रणजीत सिंह, राज्य कृषि विपणन बोर्ड के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, कांगड़ा सहकारी प्राथमिक कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक के अध्यक्ष राम चंद्र पठानिया, ओबीसी वित्त एवं विकास निगम के उपाध्यक्ष डॉ. मोहन लाल, पूर्व विधायक मनजीत सिंह, एपीएमसी अध्यक्ष अजय शर्मा, कांग्रेस के जिला अध्यक्ष सुमन भारती शर्मा, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुभाष ढटवालिया, अन्य नेता, डीसी गंधर्वा राठौड़, एसपी बलवीर सिंह, अन्य अधिकारी-कर्मचारी और अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित थे।

बाल स्कूल हमीरपुर  के मैदान में हिमाचल दिवस पर आयोजित जिला स्तरीय समारोह में  प्रदेश विधानसभा क

बाल स्कूल हमीरपुर  के मैदान में हिमाचल दिवस पर आयोजित जिला स्तरीय समारोह में  प्रदेश विधानसभा क

बाल स्कूल हमीरपुर  के मैदान में हिमाचल दिवस पर आयोजित जिला स्तरीय समारोह में  प्रदेश विधानसभा क

बाल स्कूल हमीरपुर  के मैदान में हिमाचल दिवस पर आयोजित जिला स्तरीय समारोह में  प्रदेश विधानसभा क

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed