सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   If the Chaugan is not cleaned within 48 hours, a fine of Rs 1 lakh will be imposed every day.

Hamirpur (Himachal) News: चौगान को 48 घंटे बाद साफ न किया तो हर दिन लगेगा एक लाख रुपये जुर्माना

संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sat, 18 Apr 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
If the Chaugan is not cleaned within 48 hours, a fine of Rs 1 lakh will be imposed every day.
ऐतहासिक चौगान सुजानपुर में फैली गंदगी। संवाद - फोटो : 1
विज्ञापन
सुजानपुर (हमीरपुर)। राष्ट्र स्तरीय होली मेले के समापन के बाद ऐतिहासिक चौगान में फैली गंदगी को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। मेला प्रशासन ने संबंधित ठेकेदार को 48 घंटे के भीतर चौगान की सफाई करवाने के निर्देश जारी किए हैं।
Trending Videos

निर्देशों का पालन न करने पर ठेकेदार पर प्रतिदिन एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा और देरी बढ़ने के साथ यह राशि और अधिक हो सकती है। इसके अलावा नियमों की अवहेलना पर ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट करने की भी चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद वह भविष्य में किसी भी मेले या आयोजन में प्लॉट आवंटन के लिए पात्र नहीं रहेगा। गौरतलब है कि पहली मार्च से पांच अप्रैल तक चौगान में होली मेले का आयोजन हुआ था। आयोजन से पहले ठेकेदार को चौगान को एकमुश्त आवंटित करते समय यह शर्त दी गई थी कि मेले के बाद मैदान को साफ कर उसे पूर्व स्थिति में लौटाया जाएगा, ताकि शहर की सफाई व्यवस्था प्रभावित न हो।
हालांकि मेला समाप्त होने के बाद और व्यापारियों द्वारा पांच अप्रैल तक दुकानें लगाने के बावजूद चौगान में भारी मात्रा में कूड़ा-कचरा जमा हो गया। कई दिन बीत जाने के बाद भी सफाई नहीं होने से पूरे क्षेत्र में गंदगी का आलम बना हुआ है, जिससे महामारी फैलने का खतरा भी बढ़ गया है।
प्रशासन ने फिलहाल नगर परिषद को सफाई की जिम्मेदारी सौंपी है, ताकि लोगों को राहत मिल सके। साथ ही ठेकेदार को निर्देश दिए हैं कि वह पूर्व की तरह चौगान में सफाई और कीटनाशक दवाओं का छिड़काव सुनिश्चित करें।
कोट

संबंधित ठेकेदार को 48 घंटे का समय दिया गया है। समय अवधि पूर्ण होने के बाद ठेकेदार को प्रतिदिन के हिसाब से जुर्माना लगाया जाएगा और ब्लैक लिस्ट किया जाएगा, ताकि आगामी समय में चौगान में होली मेले के बाद सफाई व्यवस्था को लेकर इस प्रकार की लापरवाही न हो। -विकास शुक्ला, एसडीएम सुजानपुर



सफाई कर्मियों को पूर्व विधायक ने बांटे बिना मास्क और दस्ताने

ऐतिहासिक चौगान में साफ-सफाई को लेकर नगर परिषद की ओर से लगाए कर्मचारी बिना सुरक्षा उपकरणों के कचरा उठा रहे थे। पूर्व विधायक और भाजपा प्रवक्ता राजेंद्र राणा ने भी मौके पर पहुंचकर प्रशासन और विधायक की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि चौगान की सफाई न होने पर भाजपा विरोध प्रदर्शन करेगी। उन्होंने बिना सुरक्षा उपकरणों के सफाई कर रहे कर्मचारियों को मास्क, दस्ताने और अन्य उपकरण प्रदान किए।

ऐतहासिक चौगान सुजानपुर में फैली गंदगी। संवाद

ऐतहासिक चौगान सुजानपुर में फैली गंदगी। संवाद- फोटो : 1

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed