सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Information provided on digital marketing and the GeM portal.

Hamirpur (Himachal) News: डिजिटल मार्केटिंग और जीईएम पोर्टल की दी जानकारी

संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Thu, 25 Jun 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
भोटा(हमीरपुर)। लघु महिला उद्यमियों को डिजिटल मार्केटिंग के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से उद्योग विभाग ने बुधवार को उखली में कार्यशाला का आयोजन किया। इसमें डिजिटल मार्केटिंग, डिजिटल साक्षरता और गवर्नमेंट ई-मार्केटप्लेस (जीईएम) पोर्टल से जुड़ी जानकारी दी गई।

कार्यशाला की अध्यक्षता उद्योग विभाग की प्रसार अधिकारी निकिता कुमारी ने की। उन्होंने बताया कि इसका उद्देश्य स्थानीय उद्यमियों, स्वयं सहायता समूहों और ग्रामीण उद्यमों को डिजिटल माध्यमों के प्रभावी उपयोग और सरकारी खरीद प्रणाली से जोड़ना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य वक्ता डॉ. अमित कुमार ने प्रतिभागियों को सोशल मीडिया, ऑनलाइन ब्रांडिंग और डिजिटल माध्यमों से व्यवसाय विस्तार की संभावनाओं पर विस्तार से जानकारी दी। रैंप प्रोजेक्ट के वरिष्ठ प्रबंधक अश्वनी शर्मा सहित अन्य अधिकारियों ने भी उद्यमियों का मार्गदर्शन किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों की प्रदर्शनी भी लगाई गई, जिसमें चीड़ की पत्तियों से बने उत्पाद विशेष आकर्षण रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed