{"_id":"6a3cc2ebf42a712844008b41","slug":"video-ex-servicemen-employment-policy-discussed-more-job-opportunities-in-other-states-likely-2026-06-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"Hamirpur: पूर्व सैनिकों को दूसरे राज्यों में रोजगार दिलाने की तैयारी, पूर्व सैनिक निगम की बैठक में बनी सहमति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur: पूर्व सैनिकों को दूसरे राज्यों में रोजगार दिलाने की तैयारी, पूर्व सैनिक निगम की बैठक में बनी सहमति
Ankesh Dogra
Updated Thu, 25 Jun 2026 11:25 AM IST
Link Copied
हिमाचल प्रदेश सहित अन्य राज्यों में पूर्व सैनिकों के लिए बेहतर रोजगार अवसर उपलब्ध करवाने और उन्हें अधिक वेतनमान दिलाने की दिशा में पूर्व सैनिक निगम ने मुख्य रूप से चर्चा की। पूर्व सैनिक निगम कार्यालय हमीरपुर में चेयरमैन कम मैनेजिंग डायरेक्टर (सीएमडी) कर्नल मनीष धीमान की अध्यक्षता में आयोजित निदेशक मंडल की त्रैमासिक बैठक में विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। अप्रैल से जून तिमाही के लिए आयोजित बैठक में निदेशक मंडल ने करीब 10 विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया। बैठक का मुख्य विषय पूर्व सैनिकों के रोजगार के दायरे को बढ़ाने और उनके हितों की रक्षा करने पर रहा।
सदस्यों ने इस बात पर जोर दिया कि उन्हें सम्मानजनक वेतन और बेहतर कार्य अवसर उपलब्ध करवाए जाएं। बैठक में प्रदेश और बाहरी राज्यों में पूर्व सैनिकों की नियुक्तियों को बढ़ावा देने के लिए नई संभावनाओं पर चर्चा की गई। इसके अलावा प्रदेश की सीमेंट फैक्टरियों में सीमेंट ढुलान में लगे पूर्व सैनिकों की भागीदारी बढ़ाने के प्रस्ताव पर भी विचार किया गया, ताकि अधिक से अधिक पूर्व सैनिकों को रोजगार के अवसर मिल सकें। निदेशक मंडल ने सुरक्षा कर्मियों के रूप में कार्यरत पूर्व सैनिकों की सेवाओं को एक्सटेंशन देने या न देने पर भी चर्चा की। बैठक में जिन विभिन्न प्रस्तावों और सुझावों पर सहमति बनी है, उन्हें अंतिम मंजूरी के लिए सैनिक कल्याण विभाग के सचिव को भेजा जाएगा। सचिव स्तर से स्वीकृति मिलने के बाद संबंधित नीतियां तैयार की जाएंगी और उन्हें लागू करने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी।
पूर्व सैनिक निगम की बैठक में 10 विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। इसमें मुख्य रूप से दूसरे राज्यों में काम करने वाले पूर्व सैनिकों के लिए रोजगार के अवसर पैदा करने पर विचार किया गया ताकि उन्हें अधिक रोजगार मिल सके और वेतनमान भी सम्मानजनक हो। -कर्नल मनीष धीमान, सीएमडी हिमाचल प्रदेश पूर्व सैनिक निगम कार्यालय हमीरपुर।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।