सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Leopard kills female dog and her five puppies

Hamirpur (Himachal) News: तेंदुए ने कुत्तिया और उसके पांच पिल्लों को बनाया शिकार

संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Wed, 21 Jan 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
जाहू(हमीरपुर)। ग्राम पंचायत हनोह के जड़ोह गांव में तेंदुए ने एक कुत्तिया और उसके पांच पिल्लों को अपना शिकर बना लिया। इससे ग्रामीणों में दहशत है।
Trending Videos

इस संबंध में हनोह पंचायत उपप्रधान संदेश कुमार, महिला मंडल प्रधान वीना देवी, सदस्य रीता देवी, पिंकी देवी, ग्रामीण दीना नाथ, राजेश कुमार, राकेश कुमार व अन्य ने कहा कि गत रात को हनोह में रह रही एक कुत्तिया व उसके पांच पिल्लों पर तेंदुए हमला करके मार डाला। हालांकि उनके चिल्लाने की आवाज सुनकर स्थानीय ग्रामीणों ने शोर भी मचाया।
ग्रामीणों ने कहा कि हर रोज गांव में तेंदुआ दहाड़ रहा है। इससे ग्रामीणों का रात के समय घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। कुछ दिन पहले पंचायत के गारला बस्ती में भी तेंदुए ने भेड़ों पर हमला किया गया था और ग्रामीणों के शोर मचाने पर भागा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमरोह पंचायत के नवलाख और भुक्कड़ पंचायत के साई-दा-घाट गांव में भी लोग तेंदुए के आतंक से बेहद परेशान हैं। ग्रामीण बच्चों को स्कूलों में भेजने के लिए डर रहे हैं। पंचायत प्रतिनिधियों व ग्रामीणों ने खंड वन अधिकारी भोरंज से मांग की है कि तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया जाए।
वहीं, वन विभाग के वनरक्षक योगराज ने कहा कि सर्दी के मौसम में तेंदुए घरों के नजदीक आ रहे हैं, इसलिए लोग सावधानीपूर्वक रहें और अकेले बाहर न जाएं। उन्होंने कहा कि विभाग ने लझयाणी में पिंजरा लगाया हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed