सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Meat shops will be shifted outside the city

Hamirpur (Himachal) News: शहर से बाहर शिफ्ट होंगी मांस की दुकानें

संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sat, 31 Jan 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
Meat shops will be shifted outside the city
नगर निगम हमीरपुर के तहत हथली खड्ड के पुल के समीप मांस की दुकानों को शिफ्ट करने के लिए चयनित भूम - फोटो : उद्योग बंधु समिति की बैठक में मौजूद अ​धिकारी व अन्य।
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला मुख्यालय के बाजार में विभिन्न स्थानों पर स्थित मांस की दुकानों को अब शीघ्र ही नया ठिकाना मिलेगा। शहर के बीचोंबीच स्थित इन मांस की दुकानों को बाजार से शिफ्ट कर शहर से बाहर बसाया जाएगा।
Trending Videos

इससे लोगों को भी राहत मिलेगी। नगर निगम हमीरपुर ने इसके लिए कवायद शुरू कर दी है तथा जमीन भी चिह्नित कर ली है। नगर निगम हमीरपुर के तहत बस स्टैंड के अलावा शहर में भी कई स्थानों पर मांस और मछली विक्रेताओं की दुकानें हैं। इससे कई लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में लोगों को राहत देने के लिए नगर निगम ने इन्हें एक ही स्थान पर शिफ्ट करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर निगम ने इन मांस की दुकानों को हथली खड्ड पुल के समीप खाली जमीन पर शिफ्ट करने का निर्णय लिया है। नगर निगम ने प्रस्तावित 150 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट में मांस की दुकानों को दूसरी जगह शिफ्ट करने की योजना तैयार कर ली है।
हमीरपुर शहर में मुख्य बाजार में तथा बस स्टैंड के समीप दस से अधिक दुकानें हैं। अगर नगर निगम की यह कवायद सफल हो जाती है, तो लोगों को काफी राहत मिलेगी। अधिकारियों की मानें तो वहां पर किसी ने खाली क्रेट फेंके हुए हैं तथा इस जमीन का कोई उपयोग नहीं हो रहा है। इससे नगर निगम का अपनी जमीन पर भी कब्जा हाे जाएगा और आमदन भी शुरू हो जाएगी।

कोट :

नगर निगम ने हथली पुल के समीप खाली जमीन को चिह्नित किया है। यहां पर मांस की दुकानों को शिफ्ट किया जाएगा। नगर निगम ने 150 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट में भी इस योजना को शामिल किया है। -राम प्रसाद शर्मा, अतिरिक्त आयुक्त नगर निगम, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article