सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   MLA performed Bhoomi Pujan of Adhwani-Banalag Baya Ootpur road

Hamirpur (Himachal) News: अधवानी-बनालग बाया ऊटपुर सड़क का विधायक ने किया भूमि पूजन

संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Thu, 29 Jan 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
MLA performed Bhoomi Pujan of Adhwani-Banalag Baya Ootpur road
विस सुजानपुर के विधायक कैप्टन रंजीत सिंह  अधवानी–बनालग वाया उटपुर सड़क के भूमि पूजन के दौरान। स
विज्ञापन
सुजानपुर(हमीरपुर)। विधानसभा क्षेत्र सुजानपुर के विधायक कैप्टन रणजीत सिंह ने बुधवार को अधवानी-बनालग वाया ऊटपुर सड़क निर्माण का विधिवत भूमि पूजन किया। इस दौरान चार किलोमीटर की इस सड़क और 50 मीटर पुल के निर्माण पर कुल आठ करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
Trending Videos

भूमि पूजन के बाद विधायक कैप्टन रणजीत सिंह ने कहा कि यह सड़क केवल एक मार्ग नहीं, बल्कि क्षेत्र के समग्र विकास की मजबूत नींव है। उन्होंने कहा कि इस सड़क से केवल एक पंचायत नहीं, बल्कि कई पंचायतों को सीधा लाभ मिलेगा। इसके साथ ही एक पुल का निर्माण भी प्रस्तावित है, जो दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी राहत साबित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सड़क बनने से लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं, शिक्षा संस्थानों और बाजारों तक पहुंचने में आसानी होगी। पहले विकास केवल कागजों और वीडियो तक सीमित रहता था, लेकिन हम पूर्व विधायक की तरह वीडियो मास्टर नहीं हैं। हम दिखावे की राजनीति नहीं करते, बल्कि जमीन पर काम करने में विश्वास रखते हैं।
पूर्व विधायक के कार्यकाल में बिना बजट के ही शिलान्यास कर दिए जाते थे और वर्षों तक कार्य शुरू नहीं हो पाता था। स्थानीय पंचायत के पूर्व सैनिक मदन लाल ने कहा कि इस सड़क के बनने से ऊटपुर की धार को जंदडू की धार से जोड़ा जाएगा, जो क्षेत्र के लिए बेहद फायदेमंद होगा।
वहीं, लोक निर्माण विभाग टौणी देवी के सहायक अभियंता नीतिश भारद्वाज ने कहा कि चार किलोमीटर की इस सड़क और 50 मीटर पुल के निर्माण कार्य पर कुल आठ करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed