{"_id":"697f4d4bcaccc67f0b0deb05","slug":"video-hamirpur-pankaj-dadwal-has-been-elected-as-the-president-of-the-all-tgt-federation-hamirpur-district-2026-02-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"Hamirpur: पंकज डडवाल बने सर्व टीजीटी महासंघ जिला हमीरपुर के प्रधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur: पंकज डडवाल बने सर्व टीजीटी महासंघ जिला हमीरपुर के प्रधान
सर्व टीजीटी महासंघ का जिला अधिवेशन रविवार को राजकीय आदर्श कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हमीरपुर में हुआ।अधिवेशन में जिला व खंड स्तर की नव कार्यकारिणी का गठन लोकतांत्रिक तरीके से किया गया। अधिवेशन में 110 अध्यापकों ने भाग लिया।जिला अधिवेशन में पंकज डडवाल को जिला प्रधान,अश्वनी कुमार महासचिव, तिलक राज ठाकुर वरिष्ठ उप प्रधान, पूर्णिमा कुमारी उप प्रधान, बिमला सह सचिव, विपिन कुमार कोषाध्यक्ष, संजीव बन्याल को मीडिया सचिव का दायित्व दिया गया। जिला के साथ खंड कार्यकारिणी का भी गठन किया गया। खंड हमीरपुर से सरोज कुमारी व विनोद कुमार प्रधान, सोनू शर्मा वरिष्ठ उप प्रधान, सुनीता कुमारी उप प्रधान, बड़सर से संजीव बन्याल प्रधान,रघुवीर सिंह महासचिव, सुनील कुमार वरिष्ठ उप प्रधान, विक्रम चंद उप प्रधान, नादौन से संदीप धीमान प्रधान, शालू महासचिव को दायित्व दिया। जिला अधिवेशन में राज्य कार्यकारिणी से महासचिव सुनील शर्मा, सह सचिव मनु देव शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजीव शेरिया जिला कांगड़ा, सह सचिव रमन कांत जिला कांगड़ा, सह सचिव दर्शन कुमार जिला ऊना,सह कोषाध्यक्ष संजीव पठानिया मंडी मौजूद रहे। पदाधिकारियों ने कहा कि टीजीटी वर्ग की वेतन विसंगति को हल करते हुए,टीजीटी के लिए सरकार पंजाब की तर्ज पर पहली जनवरी 2016 से नए वेतनमान की शर्तों को लागू करते हुए,45,400 का मूल वेतन लागू किया जा सके। स्थानातंरण के लिए सरकार की ओर से 30 किलोमीटर की दूरी सीमा की शर्त को हटाकर 15 से 20 किलोमीटर किया जाए।अनुबंध कर्मचारियों को वर्ष में पहले की भांति दो बार नियमित तथा अनुबंध अवधि पर दी गई सेवा को वरिष्ठता व पेंशन लाभों के लिए जोड़ा जाए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।