{"_id":"697ef95f0d7c41515e0f3bd7","slug":"haryana-weather-update-record-rainfall-in-january-rain-and-hailstorm-alert-on-february-1-2026-02-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"हरियाणा मौसम अपडेट: जनवरी में रिकॉर्ड बारिश, 1 फरवरी को फिर बारिश-ओलावृष्टि का अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा मौसम अपडेट: जनवरी में रिकॉर्ड बारिश, 1 फरवरी को फिर बारिश-ओलावृष्टि का अलर्ट
Video Desk Amar Ujala Dot Com Published by: चंद्रप्रकाश नीरज Updated Sun, 01 Feb 2026 12:28 PM IST
Link Copied
साल के पहले महीने जनवरी में इस बार झमाझम बारिश देखने को मिली। हरियाणा में जनवरी महीने में 19.6 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई, जो सामान्य से 35 फीसदी से ज्यादा है। इस साल की बारिश ने तीन साल का रिकॉर्ड तोड़ा है। इससे पहले 2025 में 9.5 एमएम, 2024 में 00, 2023 में 11.6 और 2022 में 69.4 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई है। उधर, फरवरी की शुरुआत भी बारिश से होने वाली है। एक फरवरी को राज्य के कई हिस्सों में बारिश की संभावना जताई गई है। एक दो इलाकों में ओलावृष्टि होने की भी संभावना है। इस दौरान कुछ हिस्सों में 30 से 50 किमी प्रतिघंटा की गति से तेज हवाएं चल सकती हैं। पश्चिमी विक्षोभ के असर से रविवार को मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। इसका असर एक फरवरी को अधिकांश इलाकों में और दो को एक दो जगहों पर देखने को मिलेगा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक रविवार को राज्य के कई हिस्सों में तेज बारिश की संभावना है। इसको लेकर येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। हालांकि दो फरवरी को एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, मगर इसका ज्यादा असर देखने को नहीं मिलेगा। दो फरवरी के बाद मौसम ड्राई हो जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।