फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Municipal Corporation's drainage system exposed by 38 mm of rainfall.

Hamirpur (Himachal) News: 38 एमएम बारिश में खुली नगर निगम की जल निकासी व्यवस्था की पोल

Mon, 13 Jul 2026 12:57 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
Municipal Corporation's drainage system exposed by 38 mm of rainfall.
नगर निगम ऊना के एमसी पार्क में बारिश से जगह जगह हुआ जल भराव। संवाद।
शहर में जगह जगह हुआ जल भराव, फुटपाथ पर जमा हुआ दो फीट तक पानी
विज्ञापन

निगम की व्यवस्थाओं रविवार को हुई बारिश से खुली पोल
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। रविवार को हुई 38.4 मिलीमीटर बारिश ने नगर निगम ऊना की जल निकासी व्यवस्था की हकीकत सामने ला दी। महज कुछ देर की तेज बारिश में ही शहर के कई हिस्सों में जलभराव की स्थिति पैदा हो गई। मिनी सचिवालय के समीप दुकानों और राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे बने फुटपाथ पर पानी भर गया। कई स्थानों पर फुटपाथ पर करीब दो फीट तक पानी जमा होने से राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
जलभराव के कारण सड़कों पर वाहनों की आवाजाही भी प्रभावित रही। पैदल चलने वाले लोगों को पानी के बीच से गुजरना पड़ा, जबकि कई जगह उन्हें सड़क पर उतरकर चलने के लिए मजबूर होना पड़ा। इससे हादसों का खतरा भी बढ़ गया। दोपहिया वाहन चालकों को पानी से भरी सड़कों पर काफी सावधानी बरतनी पड़ी।
विज्ञापन

शहर के कई वार्डों में नालियों की निकासी व्यवस्था प्रभावित रही। कई स्थानों पर नालियां ओवरफ्लो होने से बारिश का पानी गलियों और सड़कों पर फैल गया। सबसे अधिक दिक्कत उन क्षेत्रों में सामने आई, जहां पहले से ही जलभराव की समस्या बनी हुई है। पानी भरने से सड़क के गड्ढे भी नजर नहीं आए, जिससे वाहन चालकों को परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हर साल बरसात के दौरान शहर में जलभराव की समस्या सामने आती है। बरसात से पहले नालियों की सफाई और जल निकासी व्यवस्था बेहतर करने के दावे किए जाते हैं, लेकिन तेज बारिश होते ही व्यवस्थाओं की कमियां उजागर हो जाती हैं।
बरसात से पहले किए गए दावे हुए बेअसर
बरसात शुरू होने से पहले जिला प्रशासन और नगर निगम की ओर से जलभराव की समस्या से निपटने के लिए बेहतर तैयारियों के दावे किए गए थे। रविवार की बारिश के बाद मिनी सचिवालय सहित कई क्षेत्रों में पानी जमा होने से इन दावों पर सवाल उठे हैं। बारिश थमने के काफी समय बाद तक सड़क किनारे पानी जमा रहा, जिससे लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी।


कोट
रविवार की बारिश के दौरान मिनी सचिवालय के समीप क्षेत्र में जलभराव हुआ था। समस्या के समाधान के लिए उचित कदम उठाए जा रहे हैं। लोगों से अपील है कि नालियों में कचरा न डालें, ताकि जल निकासी व्यवस्था प्रभावित न हो। - पृथी पाल सिंह, आयुक्त, नगर निगम ऊना

नगर निगम ऊना के एमसी पार्क में बारिश से जगह जगह हुआ जल भराव। संवाद।

नगर निगम ऊना के एमसी पार्क में बारिश से जगह जगह हुआ जल भराव। संवाद।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed