{"_id":"69dce220303e93d2280a0829","slug":"notices-handed-over-to-stall-holders-in-bhota-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1026-190107-2026-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: भोटा में खोखा धारकों को थमाए नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: भोटा में खोखा धारकों को थमाए नोटिस
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Tue, 14 Apr 2026 06:00 AM IST
विज्ञापन
बस अड्डा भोटा में स्थित खोखे जिन्हें हटाने के लिए नोटिस जारी किए गए हैं। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बस अड्डे के निर्माण की जद में आए खोखे
संवाद न्यूज एजेंसी
भोटा (हमीरपुर)। भोटा में बस अड्डा का निर्माण शुरू होने से खोखा धारकों की आजीविका पर संकट मंडराया है। एचआरटीसी प्रबंधन ने खोखा धारकों को खोखे हटाने के निर्देश देते हुए नोटिस हाथ में थमा दिए हैं। नोटिस मिलने के बाद खोखा धारक चिंतित हैं।
ग्राम पंचायत भोटा के तहत भोटा बाजार में अस्थायी बस अड्डे का निर्माण किया गया था। ये खोखा धारक पिछले करीब 30 वर्षों से खोखा लगाकर अपनी आजीविका कमा रहे थे। अब बस अड्डे का निर्माण शुरू होने से इन खोखों को हटाना जरूरी हो गया है। खोखा धारक मदनलाल, संजीव कुमार, अनु हेयर ड्रेसर, योगराज, सुरजीत सिंह, सुनील कुमार, बलराज आदि का कहना है कि अब उन्हें रोजी-रोटी के लाले पड़ गए हैं। उनकी मांग है कि प्रशासन उन्हें कहीं और जगह स्थापित करे।
उनका कहना है कि बस अड्डे का काम दो-तीन साल चलेगा तो उनके परिवार का भरण पोषण कैसे होगा। इस अड्डे पर न केवल दिन के समय बल्कि रात के समय भी बसें रुकती हैं। ऐसे में यह दुकानदार सुबह शाम इन खाेखों को खुला रखते हैं। इस बस अड्डे पर शिमला, धर्मशाला, ऊना, जालंधर, होशियारपुर, कीरतपुर, मंडी मनाली के लिए जाने वाली बसें पहुंचती हैं। ये लोग फास्ट फूड व जंक फूड बेचकर अपना गुजारा कर रहे हैं।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X