{"_id":"69a49679b6c2ec43bc0d86d0","slug":"notification-to-give-international-status-to-holi-festival-will-be-issued-soon-mukesh-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-185327-2026-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"होली उत्सव को अंतरराष्ट्रीय दर्जा देने की जल्द जारी होगी अधिसूचना : मुकेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होली उत्सव को अंतरराष्ट्रीय दर्जा देने की जल्द जारी होगी अधिसूचना : मुकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Mon, 02 Mar 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
सुजानपुर(हमीरपुर)। ऐतिहासिक नगरी सुजानपुर में रविवार को चार दिवसीय राष्ट्र स्तरीय होली उत्सव का ढोल-नगाड़ों की थाप पर आगाज हुआ। उत्सव के शुभारंभ अवसर पर उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
मेले के शुभारंभ के बाद उपमुख्यमंत्री अग्निहोत्री ने कहा कि जल्द ही राष्ट्र स्तरीय होली उत्सव सुजानपुर को अंतरराष्ट्रीय दर्जा देने के लिए अधिसूचना जारी की जाएगी। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पिछले वर्ष यह घोषणा की थी, जल्द ही इस घोषणा को पूरा किया जाएगा। मुख्यमंत्री स्वयं मेले में आने वाले थे, लेकिन उन्हें दिल्ली में जरूरी बैठक के चलते जाना पड़ा।
उन्होंने रविवार शाम को लगभग 5 बजे भव्य शोभायात्रा में भाग लिया और ऐतिहासिक मुरली मनोहर मंदिर में पूजा-अर्चना कर भगवान श्रीकृष्ण की मूर्ति को गुलाल लगाकर राष्ट्र स्तरीय उत्सव का शुभारंभ किया।
उपमुख्यमंत्री ने इसके बाद सुजानपुर के चौगान में विभिन्न विभागों, सार्वजनिक उपक्रमों और संस्थाओं की प्रदर्शनियों का उद्घाटन एवं अवलोकन भी किया। उन्होंने कहा कि रियासतों के दौर से यह उत्सव मनाया जा रहा है। अगले वर्ष सीएम सुक्खू की घोषणा के अनुरूप यह मेला अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मनाया जाएगा। किन्ही वजहों से इसकी अधिसूचना जारी नहीं हो सकी है, लेकिन अब आगामी कैबिनेट बैठक में यह घोषणा पूरी होगी।
लोगों में इस उत्सव को लेकर खासा उत्साह है। लोगों के उत्साह के अनुरूप ही कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर भोरंज के विधायक सुरेश कुमार, स्थानीय विधायक कैप्टन रणजीत सिंह, हिमाचल प्रदेश कृषि विपणन बोर्ड के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, कांग्रेस के जिला अध्यक्ष सुमन भारती, समेत कांग्रेस के पदाधिकारी और अन्य गण्यमान्य लोग उपस्थित रहे।
Trending Videos