{"_id":"69dcf760c9f368a76b0408eb","slug":"off-switch-to-store-cctv-footage-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1005-190145-2026-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: सीसीटीवी फुटेज स्टोर रखने के लिए स्विच बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: सीसीटीवी फुटेज स्टोर रखने के लिए स्विच बंद
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Tue, 14 Apr 2026 07:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नकली नोटों के माध्यम से धोखाधड़ी मामले की जांच तेज
पुलिस ने तीन दिन खंगाली दुकान में लगी सीसीटीवी फुटेज
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। सदर थाना के तहत लोहरड़ा बाईपास सड़क पर 74 वर्षीय दुकानदार के साथ नकली नोटों के माध्यम से धोखाधड़ी मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। पुलिस ने लगातार तीन दिन तक दुकान पर जाकर सीसीटीवी फुटेज खंगाली। अब एहतियात के तौर पर दुकान में लगे सीसीटीवी के स्विच को बंद करवा दिया। पुलिस का दावा है कि स्विच बंद होने से आरोपियों की फुटेज सीसीटीवी में स्टोर रहेगी। गौर रहे कि कुछ दिन पहले दो युवकों ने बुजुर्ग को 200-200 रुपये के करीब 14 नकली नोट थमा दिए। पीड़ित चुन्नी लाल ने शिकायत दी थी। दो युवकों ने यह कहकर कि उनके पास 200-200 रुपये के नोट हैं, दुकानदार से 500 रुपये के नोट मांगे।
दुकानदार ने उन्हें 500 रुपये के 12 नोट (कुल 6000 रुपये) दे दिए। बदले में आरोपियों ने उसे 200 रुपये के 30 नोट दिए, जिन्हें दुकानदार ने बिना जांच किए दुकान के गल्ले में रख लिया। अगले दिन दोपहर करीब 12 बजे जब दुकानदार ने नोटों की जांच की, तो पाया कि 200 रुपये के 30 नोटों में से 16 नोट पूरी तरह से नकली थे। दुकानदार से करीब 3200 रुपये की धोखाधड़ी हुई। एएसपी राजेश ने बताया कि पुलिस मामले की गहनता से छानबीन कर रही है।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X