{"_id":"696fd5a32b8d05baaf03bce9","slug":"reaching-the-fourth-floor-of-the-mini-secretariat-became-a-challenge-due-to-lack-of-electricity-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1026-180797-2026-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: मिनी सचिवालय में बिजली न होने पर चौथी मंजिल तक पहुंचना बना चुनौती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: मिनी सचिवालय में बिजली न होने पर चौथी मंजिल तक पहुंचना बना चुनौती
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Wed, 21 Jan 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
अतुल विज
विज्ञापन
बड़सर (हमीरपुर)। मिनी सचिवालय बड़सर में लोगों की सुविधा के लिए मिनी सचिवालय का निर्माण किया गया है। मगर मिनी सचिवालय में लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। पहली से लेकर चौथी मंजिल तक पहुंचने के लिए लोगों को केवल सीढ़ियों और लिफ्ट का ही सहारा है।
पहली से लेकर चौथी मंजिल तक पहुंचना बुजुर्गों के साथ-साथ दिव्यांगों को सबसे बड़ी चुनौती है। लोगों की सुविधा के लिए लिफ्ट तो है, लेकिन बिजली के चले जाने पर जनरेटर की सुविधा न होने से दिव्यांगों का चौथी मंजिल तक पहुंचना मुश्किल हो जाता है। कार्यालय में सूचना व्यवस्था, सुरक्षा और मार्गदर्शन तीनों ही स्तरों पर लापरवाही देखने को मिल रही है।
मिनी सचिवालय परिसर में लगे सूचना पट्ट पर अधीक्षक कक्ष की जानकारी अंकित नहीं है। तहसील परिसर में भी अधीक्षक कक्ष की पहचान के लिए न तो कोई दिशा-निर्देश बोर्ड लगाया गया है और न ही कक्ष के बाहर नामपट्टिका मौजूद है। मिनी सचिवालय की लिफ्ट में भी लाइट की कोई व्यवस्था नहीं है। जब भी कोई व्यक्ति लिफ्ट का उपयोग करता है, तो लिफ्ट के अंदर अंधेरा रहता है।
बुजुर्गों, महिलाओं और दिव्यांगों के लिए यह स्थिति बेहद असुरक्षित मानी जा रही है। वहीं, मिनी सचिवालय की रिसेप्शन पर कोई भी कर्मी तैनात नहीं रहता। ऐसे में लोगों को यह समझने में कठिनाई होती है कि उन्हें किस कक्ष या कार्यालय में जाना है। इस संबंध में रीता देवी, सुलोचना देवी, कविता, ज्योति देवी, दीना नाथ, राम कुमार, रवि कुमार, कर्म चंद व रामप्रकाश आदि ने बताया कि इन अव्यवस्थाओं के कारण महिलाओं और बुजुर्गों को सबसे ज्यादा परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
कोट :
मिनी सचिवालय में लिफ्ट लगाई गई है, लेकिन बुजुर्ग लोगों को लिफ्ट का प्रयोग करना नहीं आता है। ऐसे में हम सीढ़ियां चढ़कर ही कार्यालय तक पहुंचते हैं। इसमें दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। कार्यालय में अगर काम करवाना है तो वहां तक पहुंचना मुश्किल होता है। यहां पर रैंप होना जरूरी था। -शेखर मनकोटिया, निवासी बड़सर
मिनी सचिवालय में पहली मंजिल से चौथी मंजिल तक अधिकारियों के अलग-अलग कार्यालय हैं। अगर बिजली नहीं हाेगी तो वहां कैसे पहुंचेंगे। बुजुर्ग और दिव्यांगों के लिए कोई विशेष सुविधा नहीं है। जरूरी कार्यालय तीसरी और चौथी मंजिल पर स्थित हैं। लोगों की सुविधा का कोई ध्यान नहीं रखा गया है। -अतुल विज, बड़सर निवासी
प्रशासन इन सभी समस्याओं को गंभीरता से ले रहा है। जल्द ही मिनी सचिवालय में लगे सूचना पट्ट पर अधीक्षक कक्ष सहित सभी अधिकारियों व कर्मचारियों के कक्षों की जानकारी अंकित की जाएगी। साथ ही लिफ्ट में लाइट की व्यवस्था और रिसेप्शन पर कर्मी की तैनाती भी शीघ्र करवाई जाएगी। -स्वाति डोगरा, एसडीएम, बड़सर
Trending Videos