{"_id":"6a53eb9886d0a6d3690bd77d","slug":"road-damaged-during-the-rains-becomes-a-problem-ward-5-residents-demand-repairs-hamirpur-hp-news-c-93-1-una1002-198415-2026-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: बरसात में टूटा रास्ता बना मुसीबत, वार्ड-5 के लोगों ने उठाई मरम्मत की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: बरसात में टूटा रास्ता बना मुसीबत, वार्ड-5 के लोगों ने उठाई मरम्मत की मांग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधान नीलम रानी बोलीं- प्राथमिकता के आधार पर होगा जीर्णोद्धार, अन्य क्षतिग्रस्त रास्ते भी होंगे दुरुस्त
संवाद न्यूज एजेंसी
गगरेट (ऊना)। ग्राम पंचायत गगरेट के वार्ड नंबर-5 में पिछली बरसात के दौरान क्षतिग्रस्त हुआ संपर्क मार्ग आज भी पूरी तरह बहाल नहीं हो पाया है। टूटा हुआ रास्ता स्थानीय लोगों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। बरसात के दिनों में स्थिति और भी गंभीर हो जाती है, जिससे पैदल चलने वालों, बुजुर्गों, स्कूली बच्चों और दोपहिया वाहन चालकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय निवासी कमल हीर, तहल सिंह, मनोहर लाल, दुर्गा दास और गुरदेव सिंह ने प्रशासन और पंचायत से मांग की है कि इस मार्ग की जल्द से जल्द मरम्मत कराई जाए। उनका कहना है कि पिछले वर्ष बरसात में रास्ता क्षतिग्रस्त होने के बाद से अब तक लोगों को असुविधा झेलनी पड़ रही है। कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पाया है।
ग्रामीणों ने कहा कि बरसात के मौसम में रास्ता और अधिक खराब हो जाता है, जिससे दुर्घटना का खतरा भी बना रहता है। उन्होंने पंचायत से शीघ्र जीर्णोद्धार कार्य शुरू करने की मांग की है, ताकि लोगों को राहत मिल सके।
विज्ञापन
वहीं, ग्राम पंचायत गगरेट की प्रधान नीलम रानी ने कहा कि वार्ड नंबर-5 का यह मार्ग पंचायत की प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने बताया कि पंचायत जल्द ही इस रास्ते के जीर्णोद्धार का कार्य शुरू करेगी। प्रधान ने कहा कि पंचायत का प्रयास है कि लोगों को बेहतर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं और बरसात से प्रभावित सभी संपर्क मार्गों को जल्द से जल्द दुरुस्त किया जाए।