सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Salasi shifted book house

Hamirpur (Himachal) News: सलासी शिफ्ट हुआ किताब घर

संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Tue, 19 May 2026 11:08 AM IST
विज्ञापन
Salasi shifted book house
सलासी में स्थापित किताब घर। स्रोत जनसंपर्क विभाग
विज्ञापन
हमीरपुर। यशपाल साहित्य प्रतिष्ठान नादौन के भवन को गिराकर उसकी जगह राज्य स्तरीय पुस्तकालय के निर्माण की शुरुआत कर दी गई है। निर्माण कार्य के चलते भाषा, कला एवं संस्कृति विभाग ने पुराने भवन में संचालित किताब घर को फिलहाल सलासी स्थित जिला भाषा अधिकारी कार्यालय एवं संस्कृति सदन में स्थानांतरित कर दिया है।
Trending Videos

जिला भाषा अधिकारी संतोष कुमार पटियाल ने बताया कि साहित्य प्रेमियों, पाठकों और शोधार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए किताब घर को अस्थायी तौर पर सलासी में स्थापित किया गया है। यहां भाषा, कला एवं संस्कृति विभाग, हिमाचल कला संस्कृति भाषा अकादमी, जिला हमीरपुर तथा अन्य जिलों के साहित्यकारों और लेखकों की पुस्तकें एवं पत्रिकाएं बिक्री के लिए उपलब्ध करवाई जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने लेखकों और आम पाठकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि वे संस्कृति सदन सलासी में स्थापित किताब घर में पहुंचकर पुस्तकों का अवलोकन करें और अपनी रुचि के अनुसार पुस्तकें खरीदें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed