{"_id":"69dfedd5250b627ef000040e","slug":"seven-year-old-girl-missing-from-home-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1026-190332-2026-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: घर से लापता हुई सात वर्षीय बच्ची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: घर से लापता हुई सात वर्षीय बच्ची
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Thu, 16 Apr 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बड़सर (हमीरपुर)। पुलिस थाना बड़सर के तहत ग्राम पंचायत कड़साई के गांव कलवाड़ा से सात वर्षीय बच्ची नायरा ठाकुर सुबह करीब आठ बजे घर से लापता हो गई। परिजनों ने बच्ची को खोजने की काेशिश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल पाया।
इसके बाद परिजनाें ने इसकी सूचना पुलिस को दी, जिस पर पुलिस की टीम थाना प्रभारी की अगुवाई में मौके पर पहुंची। पुलिस ने बच्ची की तलाश में डॉग स्क्वायड भी बुलाया, लेकिन शाम तक बच्ची का सुराग नहीं लग पाया। ग्रामीणों ने बताया कि जब बच्ची घर से निकली तो उस समय फेरी वाला भी घूम रहा था।
हालांकि, परिजनों ने गांव में लगे सीसीटीवी कैमराें की फुटेज भी देखी, लेकिन फुटेज में भी बच्ची नजर नहीं आई है। पंचायत के पूर्व प्रधान रविंद्र कुमार ने बताया कि बच्ची मानसिक रूप से कमजोर है और पहले भी गांव से चली जाती थी और ग्रामीण स्वयं ही उसे उसके घर पर छोड़ जाते थे।
अनहोनी की आशंका को देखते हुए लोगों ने आसपास के प्राकृतिक जलस्रोत, नालों और कुओं का भी निरीक्षण किया, लेकिन बच्ची का कोई पता नहीं चल पाया है। बच्ची के लापता होने से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
पूर्व प्रधान रविंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस की टीम ने भी विभिन्न स्थानों पर निरीक्षण किया, लेकिन अभी तक बच्ची नहीं मिली है। क्षेत्र में तेंदुए की गुर्राहट भी सुनाई देती है। ऐसे में लोग दहशत में है। डीएसपी बड़सर लालमन शर्मा ने बताया कि पुलिस और ग्रामीणों की टीमें बनाई गई हैं। हर पहलू को नजर में रखते हुए छानबीन की जा रही है।
Trending Videos