{"_id":"69c830dfe3e1c447c40f9463","slug":"the-ayush-department-examined-the-health-of-210-people-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1026-188319-2026-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: आयुष विभाग ने जांची 210 लोगों की सेहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: आयुष विभाग ने जांची 210 लोगों की सेहत
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Sun, 29 Mar 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बड़सर (हमीरपुर)। ग्राम पंचायत बल्याह के आंगनबाड़ी केंद्र घुमारवीं में निशुल्क आयुष ग्राम कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कांग्रेस नेता सुभाष ढटवालिया मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
आयुष विभाग की ओर से आयोजित निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर में 210 लोगों की जांच की गई। शिविर में लोगों को निशुल्क दवाइयां वितरित की गईं। इस मौके पर 500 औषधीय पौधों का भी वितरण किया गया।
सुभाष ढटवालिया ने कहा कि आयुष पद्धति प्राचीन ज्ञान का अमूल्य हिस्सा है, जिसे अपनाकर हम स्वस्थ जीवन जी सकते हैं। इस प्रकार के कार्यक्रम ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के साथ-साथ लोगों को प्राकृतिक चिकित्सा पद्धतियों के प्रति जागरूक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
उन्होंने लोगों से आयुष पद्धति को अपनाने और औषधीय पौधों के उपयोग को बढ़ावा देने का आह्वान किया। इस मौके पर जिला आयुष अधिकारी डॉ. राजेश कालिया एवं उपमंडलीय अधिकारी डॉ. आदेश गोयल, ग्राम पंचायत प्रधान बलवीर जसवाल, पवन शर्मा, विशाल राणा, किशोरी कलसी, पूर्व प्रधान कैप्टन सोम दत्त शर्मा आदि मौजूद रहे।
Trending Videos