सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Sagar Vika got the title of best student

Hamirpur (Himachal) News: सागर वीका को सर्वश्रेष्ठ छात्र का मिला खिताब

संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Fri, 03 Apr 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
Sagar Vika got the title of best student
आईएचएम के  वार्षिक समारोह उड़ान में उपस्थित मुख्यतिथि व अन्य। स्रोत : जनसंपर्क विभाग
विज्ञापन
हमीरपुर। होटल प्रबंधन संस्थान सलासी (आईएचएम) हमीरपुर का 14वां वार्षिक समारोह उड़ान-2026 वीरवार को मनाया। समारोह में बीएससी एचएंडएचए के 2023-26 बैच के सागर वीका को सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थी का पुरस्कार दिया गया।
Trending Videos

समारोह में एसपी बलवीर सिंह बतौर मुख्य अतिथि, जबकि विजया ठाकुर और एडीसी हमीरपुर अभिषेक गर्ग विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। एसपी ने कहा कि आईएचएम हमीरपुर ने बहुत कम समय में ही कई बड़ी उपलब्धियां हासिल की हैं और यहां के विद्यार्थी कई बड़ी कंपनियों में कार्यरत हैं और इन्होंने देश-विदेश में नाम कमाया है। इससे पहले, संस्थान के विभागाध्यक्ष पुनीत बंटा ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आईएचएम हमीरपुर की प्लेसमेंट का आंकड़ा हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी सौ फीसदी रहा। गत 15 वर्षों के दौरान संस्थान में तीन वर्षीय डिग्री के लगभग 950 विद्यार्थी, क्राफ्ट कोर्स फूड प्रोडक्शन के लगभग 441 छात्र और डिप्लोमा फूड एंड बेवरीज के लगभग 263 विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर चुके हैं।
वहीं, समारोह में प्रियांशु शर्मा को मिक्सोलॉजी क्लब, रणवीर को गुरमय क्लब, सागर वीका को आतिथ्यम और माहुल राणा को सज्जाकार क्लब के सर्वश्रेष्ठ छात्र के पुरस्कार दिए गए। शैक्षणिक गतिविधियों में सत्र 2024-25 के तृतीय वर्ष के लिए कनिका बनियाल को प्रथम, मनीश रावत को द्वितीय व राहुल शर्मा को तृतीय पुरस्कार मिला।
द्वितीय वर्ष के लिए प्रियांशु शर्मा को प्रथम, कार्तिक शर्मा को द्वितीय और सागर वीका को तृतीय पुरस्कार मिला। प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों में परीक्षित ठाकुर प्रथम, राहुल ठाकुर द्वितीय और अंशित पठानिया तृतीय रहे। क्राफ्ट कोर्स फूड प्रोडक्शन में कार्तिक शर्मा प्रथम, दीपक द्वितीय और अंकित मिन्हास तृतीय, डिप्लोमा फूड एंड बीबरेज में नंदिनी प्रथम, विकास द्वितीय और निखिल तृतीय रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed