{"_id":"69c831067f4379f2780616c9","slug":"the-condition-of-the-road-from-dangdi-to-kohli-via-hamirpur-is-bad-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1005-188301-2026-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: दंगड़ी से कोहली वाया हमीरपुर सड़क की हालत खस्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: दंगड़ी से कोहली वाया हमीरपुर सड़क की हालत खस्ता
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Sun, 29 Mar 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
दि हमीरपुर उपभोक्ता संरक्षण की बैठक के बाद पदाधिकारी। संवाद
विज्ञापन
हमीरपुर। हमीरपुर उपभोक्ता संरक्षण संगठन जिला हमीरपुर की मासिक बैठक हमीरपुर में हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम कालिया ने की।
पुरुषोतम कालिया और महासचिव मनोहर लाल कानूनगो ने बताया कि राष्ट्रीय उच्च मार्ग दंगड़ी से कोहली वाया हमीरपुर डुग्घा की हालत दयनीय है। बड़े-बड़े गड्ढे पड़े हैं, जिससे वाहन चालकों को सफर करने में कठिनाई हो रही है। उन्होंने मांग रखी है कि इस सड़क की मरम्मत की जाए। उन्होंने आरोप लगाया है कि लोगों को शुद्ध जल नहीं मिल रहा है। इसके चलते पीलिया के मामले आए हैं।
उन्होंने जल शक्ति विभाग से आग्रह किया है कि आम जनता को शुद्ध जल पानी उपलब्ध करवाया जाए। उन्होंने बताया कि सहकारी सभा पाहलू के समीप नाली मिट्टी से भरी है। गंदा पानी सड़क पर बह रहा है। हीरानगर चौक के समीप सड़क पर निर्माण सामग्री गिरी हुई है। यहां पर दोपहिया वाहन स्किड हो रहे हैं। कई निजी अस्पतालों में मरीजों को हिमकेयर कार्ड का लाभ नहीं मिल रहा है।
कुछ पंचायतों में स्वच्छता के नाम पर 120 रुपये प्रति परिवार शुल्क की शिकायतें मिल रही हैं। इन पंचायतों में लोगों को न तो डस्टबीन दिया जा रहा है और न ही घरों से कूड़ा उठाया जा रहा है। उन्होंने डीसी हमीरपुर से मांग की है कि इस मामले का संज्ञान लिया जाए।
बैठक में युद्धवीर पठानिया, केसी गौतम, रणजीत ठाकुर, हेमराज शर्मा, गोपाल शर्मा आदि मौजूद रहे।
Trending Videos