सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   The Deputy Commissioner's office complex will be expanded and beautified.

Hamirpur (Himachal) News: उपायुक्त कार्यालय परिसर का होगा विस्तार एवं सौंदर्यीकरण

संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Thu, 16 Apr 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
The Deputy Commissioner's office complex will be expanded and beautified.
भोरंज के विधायक सुरेश कुमार और मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू उपायुक्त कार्
विज्ञापन
हमीरपुर। उपमंडल भोरंज के विधायक सुरेश कुमार और मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने बुधवार को उपायुक्त कार्यालय परिसर में विस्तारीकरण एवं सौंदर्यीकरण कार्यों के द्वितीय चरण का भूमि पूजन किया।
Trending Videos

इस अवसर पर दोनों नेताओं ने परिसर का निरीक्षण कर विस्तार एवं सौंदर्यीकरण की संभावनाओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। विधायक सुरेश कुमार ने कहा कि हमीरपुर शहर के बीचों-बीच बड़े सार्वजनिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए उपयुक्त एवं पर्याप्त स्थान उपलब्ध नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देशों के तहत उपायुक्त कार्यालय परिसर के प्रांगण का विस्तार और सौंदर्यीकरण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि परियोजना के अंतर्गत मंच, शेड और शौचालयों का निर्माण किया जाएगा और लगभग 1000 लोगों के बैठने की व्यवस्था की जाएगी। भविष्य में इसकी क्षमता बढ़ाकर 2000 तक करने की भी योजना है।
उन्होंने कहा कि इस कार्य के पूर्ण होने के बाद उपायुक्त कार्यालय परिसर में ही बड़े सार्वजनिक कार्यक्रमों का आयोजन संभव हो सकेगा। इस अवसर पर कृषि विपणन बोर्ड के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, कांगड़ा सहकारी प्राथमिक कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक के अध्यक्ष राम चंद्र पठानिया, एपीएमसी अध्यक्ष अजय शर्मा, जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुमन भारती आदि कांग्रेसी नेता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed