{"_id":"69c82f9dfbb15550940d2ab4","slug":"there-were-cheers-for-balyogi-19-thousand-devotees-bowed-down-in-his-court-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1026-188351-2026-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: बालयोगी के लगे जयकारे, दरबार में 19 हजार श्रद्धालु हुए नतमस्तक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: बालयोगी के लगे जयकारे, दरबार में 19 हजार श्रद्धालु हुए नतमस्तक
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Sun, 29 Mar 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में बालयोगी के दरबार में जाते हुए श्रद्धालु। संवाद
विज्ञापन
दियोटसिद्ध (हमीरपुर)। बालयोगी के दरबार में चैत्र मास मेलों में भक्तों की खूब भीड़ उमड रही है। शनिवार को हिमाचल समेत दूसरे राज्यों से भी श्रद्धालु पौणाहारी के दर्शन करने पहुंचे। इस दौरान 19 हजार श्रद्धालुओं ने बालयोगी का आशीर्वाद लिया।
श्रद्धालु पहले शाहतलाई पहुंचकर तपोस्थली में माथा टेक रहे हैं और उसके बाद पैदल यात्रा कर धौलगिरी पर्वत पर स्थित बाबा बालक नाथ के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। धूप खिलने से शनिवार को श्रद्धालुओं की संख्या में भी बढ़ोतरी दर्ज हुई। पहले जहां बालयोगी के दर्शनों के लिए 12 से 15 हजार श्रद्धालु पहंच रहे थे, वहीं शनिवार का 19 हजार श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचे।
श्रद्धालु बाबा बालक नाथ के जयकारे और भजन गाते हुए मंदिर पहुंच रहे हैं। मंदिर प्रशासन की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार शनिवार को चढ़ावे के रूप में 11 लाख 72 हजार 855 रुपये प्राप्त हुए, जबकि बकरों की नीलामी से एक लाख 18 हजार 200 रुपये की आय हुई। शनिवार को 12 लाख 91 हजार 055 रुपये चढ़ावा दर्ज किया गया।
वहीं, दान के रूप में 6 लाख 21 हजार 610 रुपये प्राप्त हुए। कुल मिलाकर दिनभर 19 लाख 12 हजार 665 रुपये की राशि मंदिर को प्राप्त हुई। श्रद्धालुओं ने दो ग्राम 450 मिलीग्राम सोना तथा 66 ग्राम 160 मिलीग्राम चांदी भी चढ़ावे में अर्पित की। विदेशी मुद्रा के रूप में इंग्लैंड पाउंड, यूएस डॉलर, यूरो, कनाडा और ऑस्ट्रेलिया डॉलर चढ़ावे के रूप में प्राप्त हुए।
इस संबंध में मंदिर अधिकारी केशव कुमार ने बताया कि चैत्र मेले के दौरान प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंच रहे हैं। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं और चढ़ावे की गणना पारदर्शी तरीके से की जा रही है।
Trending Videos