{"_id":"69b9adb1515ab90b7704eacd","slug":"traders-will-get-kerosene-at-rs-94-per-liter-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1026-186884-2026-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: कारोबारियों को 94 रुपये प्रतिलीटर मिलेगा केरोसिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: कारोबारियों को 94 रुपये प्रतिलीटर मिलेगा केरोसिन
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Wed, 18 Mar 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जिले में व्यावसायिक सिलिंडर की कमी से जूझ रहे कारोबारियों को केरोसिन 94 रुपये प्रतिलीटर की दर से उपलब्ध करवाया जाएगा। केरोसिन ऑयल के दामों को लेकर असमंजस होने के कारण कारोबारी केरोसिन के स्थान पर डीजल को अधिक महत्व दे रहे हैं।
केरोसिन की ईंधन दक्षता डीजल से अधिक होती है और कारोबारियों के लिए केरोसिन अधिक फायदेमंद रहता है। इसके विपरित डीजल की ईंधन दक्षता कम होती है। बता दें कि करीब पांच वर्ष पूर्व केरोसिन के दुरुपयोग होने के कारण इसे बंद कर दिया गया था तथा गैस सिलिंडर उपलब्ध करवाए गए थे। पिछले पांच वर्षों में केरोसिन के दामों में करीब 10 से 15 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि दर्ज की गई है।
पूर्व अधिकारियों की मानें तो जब इसकी आपूर्ति बंद की गई थी तो उस समय इसकी कीमत करीब 80 से 85 रुपये प्रतिलीटर थी तथा घरेलू केरोसिन कम दामों पर उपलब्ध था। महंगे दामों की आशंका होने के कारण कारोबारी केरोसिन की डिमांड नहीं दे रहे हैं। ऐसे में विभाग ने यह स्पष्ट किया है कि व्यावसायिक रूप से केरोसिन 94 रुपये प्रतिलीटर ही प्रदान किया जाएगा, ताकि कारोबारियों को दिक्कतों का सामना न करना पड़े।
कोट :
हमीरपुर जिले में केरोसिन 94 रुपये प्रतिलीटर प्रदान किया जाएगा। इसकी ईंधन क्षमता डीजल से अधिक होती है, जो कारोबारियों के लिए फायदेमंद है। कारोबारी अपनी डिमांड विभाग को भेज सकते हैं। -शिव राम राही, जिला नियंत्रक, खाद्य आपूर्ति विभाग हमीरपुर
Trending Videos