सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Training provided on vaccination against cervical cancer

Hamirpur (Himachal) News: सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए टीकाकरण का दिया प्रशिक्षण

संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Wed, 21 Jan 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जिले में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए टीकाकरण का प्रशिक्षण शुरू हो गया है। मेडिकल ऑफिसर (एमओ), सीएचओ, एएनएम और सीएचओ का प्रशिक्षण संपन्न हो गया।
Trending Videos

खंड स्तर पर अब आंगनबाड़ी वर्कर्स को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम स्वास्थ्य विभाग की ओर से आयोजित किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत जमीनी स्तर पर स्वास्थ्यकर्मियों की क्षमता में वृद्धि करना है। इस दौरान सर्वाइकल कैंसर के कारण, लक्षण, समय पर जांच की आवश्यकता के बारे में जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतिभागियों को बताया गया कि टीकाकरण किन आयु वर्ग की बालिकाओं के लिए आवश्यक है। समय पर टीकाकरण और नियमित जांच से सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी को काफी हद तक रोका जा सकता है। मेडिकल ऑफिसर और सीएचओ ने बताया कि यह जानकारी उपयोगी साबित होगी।

जिले में सर्वाकिल कैंसर से बचाव के लिए लड़कियों को टीका लगाया जाएगा। तीन महीने तक यह अभियान चलाया जाएगा। 14-15 साल की लड़कियों को चिन्हित करने की प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी। कई महिलाओं को सर्वाकिल कैंसर से जूझना पड़ता है। उन्हें सर्वाकिल कैंसर से बचाव के लिए टीके लगाए जाएंगे। टीका पीरियड्स शुरू होने से पहले लड़कियों को लग जाए, तो सर्वाकिल कैंसर होने की आशंका बहुत कम होती है।

कोट

सर्वाकल कैंसर से बचाव के लिए टीकाकरण का प्रशिक्षण एमओ, सीएचओ आदि स्वास्थ्य कर्मियों को दिया जा चुका है। अब आंगनबाड़ी वर्कर्स को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। -डॉ. प्रवीण चौधरी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article