{"_id":"69dcd7e6f6a2a44b11061d42","slug":"two-calves-found-dead-in-a-drain-near-hadeta-navjeevan-park-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1029-190071-2026-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: हड़ेटा नवजीवन पार्क के पास नाले में मृत मिले दो बछड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: हड़ेटा नवजीवन पार्क के पास नाले में मृत मिले दो बछड़े
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Tue, 14 Apr 2026 05:16 AM IST
विज्ञापन
हड़ेटा में नवजीवन पार्क के समीप नाले में फैंके मृत बछड़े। स्राेत : जागरूक पाठक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पेजयल योजना से कुछ दूरी फेंके गए थे, बीमारी फैलने की आशंका
पुलिस ने छानबीन के दिए आदेश, ग्रामीणों ने गोशालाओं का रिकॉर्ड जांचने की उठाई मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
गलोड़ (हमीरपुर)। नवजीवन पार्क हड़ेटा के समीप गहरे नाले में सोमवार को दो मृत बछड़े मिले हैं। आसपास के क्षेत्र में दुर्गंध फैली हुई थी। इन बछड़ों को किसने यहां पर फेंका है यह स्पष्ट नहीं हो सका है। सोमवार को जल शक्ति विभाग में कार्यरत विक्रम शर्मा ने सुबह इन बछड़ों को देखा और तुरंत गांववासियों को सूचित किया।
घटनास्थल के पास ही एक निजी स्कूल भी है और साथ थी एक पेयजल योजना भी । जहां से क्षेत्र को पानी की आपूर्ति की जाती है। इस घटना को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीणों का कहना है कि इस तरह की कोताही से बीमारी फैल सकती है ऐसे में प्रशासन और पुलिस को कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए।
सूचना मिलते ही पूर्व प्रधान संजय शर्मा गांव के अन्य लोगों के साथ मौका पर पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से दोनों बछड़ों को नाले से बाहर निकाला और उन्हें गड्ढा खोदकर दफनाया गया। इस कार्य में विक्रम शर्मा, मनोज, योगेश, राकेश, बांकू राम, यशपाल सहित कई ग्रामीणों ने सहयोग किया। पूर्व प्रधान संजय शर्मा ने मांग उठाई कि ऐसे अमानवीय कृत्य करने वालों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने क्षेत्र की सभी नजदीकी गोशालाओं का रिकॉर्ड जांचने की भी मांग की । डीएसपी लालमन शर्मा ने कहा कि गलोड़ चौकी के प्रभारी विनय अत्री को जांच के आदेश दे दिए गए हैं और पुलिस पूरी मुस्तैदी के साथ मामले की जांच में जुटी है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि खुले में मृत पशुओं को फेंकना कानून अपराध है और दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X