{"_id":"69d3fb507e24fcabef040ba5","slug":"two-people-were-caught-throwing-garbage-in-kunah-khad-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1026-189326-2026-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: कुनाह खड्ड में कचरा फेंकते दो लोग पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: कुनाह खड्ड में कचरा फेंकते दो लोग पकड़े
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Mon, 06 Apr 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। सोमवार को सतर्कता समिति ने कुनाह खड्ड में खुले में कचरा फेंकते दो लोगों को पकड़ा। कचरा फेंकने की शिकायत लोगों ने प्रशासनिक अधिकारियों को दी। एसडीएम नादौन निशांत शर्मा ने खुले में कचरा फेंकने वाले लोगों को कार्यालय में बुलाया है।
प्रशासनिक अधिकारियों ने स्थानीय महिला मंडल सदस्यों, लोगों व अन्य संस्थाओं के साथ सफाई अभियान चलाया है। सोमवार को रंगस में निरीक्षण करने पहुंचे एसडीएम ने घरों से निकलने वाले सीवरेज को लेकर भी कदम उठाया है। जिन लोगों के घरों से सीवरेज खड्ड में मिल रहा है उन्हें चेतावनी दी है कि वे सीवरेज खड्ड में न फेंकें। अगर कोई ऐसा करता हुआ पकड़ा गया तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने कुनाह खड्ड के आसपास तथा खड्ड पर बने पुराने तथा नए पुल के नीचे स्थानीय लोगों, पंचायत, महिला मंडल के साथ निरीक्षण किया। विशेष अभियान के तीन चरण पूर्ण हो गए हैं। 16 अप्रैल को अंतिम चरण होगा। लोक निर्माण विभाग से आग्रह किया कि नए और पुराने पुल पर जालीदार रेलिंग ऊंचाई तक लगाई जाए ताकि पुल से कोई भी कूड़ा कचरा नीचे खड्ड मे न फेंक सके। उन्होंने लोगों तथा सामाजिक संस्थाओं से इस अभियान के साथ अधिक से अधिक संख्या में जुड़ने तथा इसे सफल बनाने का आग्रह किया।
Trending Videos