फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Waterlogging-affected areas in Nadaun inspected following the Chief Minister's directives.

Hamirpur (Himachal) News: मुख्यमंत्री के निर्देश पर नादौन में जलभराव प्रभावित क्षेत्रों का हुआ निरीक्षण

Thu, 09 Jul 2026 12:47 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Thu, 09 Jul 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
Waterlogging-affected areas in Nadaun inspected following the Chief Minister's directives.
लोक निर्माण विभाग के प्रमुख अभियंता (परियोजना) एसपी जगोटा अधिकारियों के साथ बाजार में निरीक्षण
रंगस(हमीरपुर)। मुख्य बाजार नादौन में बारिश के दौरान हुई जलभराव की समस्या के समाधान को लेकर लोक निर्माण विभाग के प्रमुख अभियंता (परियोजना) एसपी जगोटा ने बुधवार को तकनीकी टीम के साथ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के निर्देश पर टीम ने मिनी सचिवालय, स्थानीय बाजार, ब्यास नदी पुल और आसपास के क्षेत्रों का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

निरीक्षण में पाया गया कि पुरानी निकासी नालियां अवरुद्ध होने के कारण बारिश का पानी सड़कों और संपर्क मार्गों पर जमा हो रहा है। इससे आवाजाही प्रभावित होने के साथ दुकानदारों को भी नुकसान का खतरा बना रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों ने केंद्रीय विद्यालय से मिनी सचिवालय, मुख्य बाजार होते हुए ब्यास नदी तक नई और खुली निकासी नालियां बनाने के प्रस्ताव पर चर्चा की। इसके लिए राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग एस्टीमेट तैयार कर रहा है। वहीं, लोक निर्माण विभाग ने पुरानी नालियों की सफाई कर जल निकासी व्यवस्था सुधारने का काम शुरू कर दिया है।
निरीक्षण के दौरान अधीक्षण अभियंता विजय चौधरी, सहायक अभियंता पंकज कौशल, अधिशासी अभियंता राजेंद्र जुबलानी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed