फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Well-grounded workers are the BJP's greatest asset: Siddharthan

संस्कारित कार्यकर्ता भाजपा की सबसे बड़ी पूंजी : सिद्धार्थन

Fri, 10 Jul 2026 03:27 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2026 03:27 AM IST
विज्ञापन
Well-grounded workers are the BJP's greatest asset: Siddharthan
बड़सर में भाजपा नेताओं को संबोधित करते संगठन मंत्री सिद्धार्थन। भाजपा।
बड़सर (हमीरपुर)। स्थानीय बाजार के निजी होटल में जिला भाजपा के प्रशिक्षण वर्ग के दूसरे दिन विभिन्न विषयों पर आयोजित बौद्धिक एवं संगठनात्मक सत्रों में प्रदेश संगठन महामंत्री सिद्धार्थन, हिमाचल प्रदेश के भाजपा सह-प्रभारी संजय टंडन, प्रदेश प्रवक्ता अजय राणा और प्रांत संघचालक वीर सिंह रांगड़ा ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। सभी वक्ताओं ने संगठन, विचारधारा, कार्य विस्तार, कार्यकर्ता निर्माण तथा वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार रखे।
विज्ञापन

प्रशिक्षण वर्ग के दूसरे दिन के प्रथम सत्र में प्रदेश संगठन महामंत्री सिद्धार्थन ने कहा कि भाजपा की सबसे बड़ी पूंजी उसका समर्पित और संस्कारित कार्यकर्ता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपने व्यक्तित्व, व्यवहार, संगठनात्मक कौशल और जनसेवा के भाव का निरंतर विकास करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता का सतत विकास ही संगठन के निरंतर विस्तार और सफलता का आधार है।
विज्ञापन

भाजपा प्रदेश सह प्रभारी संजय टंडन ने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्र प्रथम, पार्टी द्वितीय और स्वयं सबसे अंत में की भावना के साथ कार्य करता है। उन्होंने कहा कि यही विचार भाजपा की कार्य संस्कृति की आत्मा है और इसी सिद्धांत ने भाजपा को विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक संगठन बनाया है। प्रांत संघचालक वीर सिंह रांगड़ा ने भाजपा के विचार परिवार की अवधारणा पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि राष्ट्र प्रथम की भावना, सांस्कृतिक राष्ट्रवाद, सामाजिक समरसता और सेवा का भाव भारतीय विचार परंपरा की मूल शक्ति है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे संगठन के वैचारिक आधार को गहराई से समझें और अपने आचरण, व्यवहार और जनसेवा के माध्यम से इन मूल्यों को समाज में स्थापित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed