सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Govt to Formulate Scrap Policy; Proposal to be Presented in Next Cabinet Meeting

HP Scrap Policy: हिमाचल सरकार बनाएगी स्क्रैप पॉलिसी, अगली कैबिनेट बैठक में आएगा प्रस्ताव

अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Wed, 25 Mar 2026 06:00 AM IST
विज्ञापन
सार

विधानसभा में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि सरकारी संस्थानों में जमा अनावश्यक वस्तुएं हटाई जाएंगी। 

Himachal Govt to Formulate Scrap Policy; Proposal to be Presented in Next Cabinet Meeting
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में जल्द ही स्क्रैप पाॅलिसी बनाई जाएगी। अगली कैबिनेट बैठक में इसे लेकर प्रस्ताव लाया जाएगा। मंगलवार को विधानसभा में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि सरकारी संस्थानों में जमा अनावश्यक वस्तुएं हटाई जाएंगी। हर विभाग को स्क्रैप का समयबद्ध निपटान करना होगा। प्रश्नकाल के दौरान कांग्रेस विधायक केवल सिंह पठानिया ने करोड़ों रुपये का स्क्रैप जगह-जगह होने का मामला उठाया।

Trending Videos

जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि समयबद्ध तरीके से सरकारी दफ्तरों, स्कूलों और पुलिस थानों में पुराने पड़े सामान और गाड़ियों को स्क्रैप किया जाएगा, जिससे कि सरकारी परिसरों में जगह खाली हो और संसाधनों का बेहतर उपयोग सुनिश्चित किया जा सके। सीएम ने कहा कि कई स्कूलों में देखा गया है कि पुराने बेंच कमरे में रखे गए हैं। मेडिकल कॉलेजों में पुराने उपकरणों के ढेर लगे हैं। पुलिस थानों में भी ऐसी ही स्थिति है। इससे कामकाज में बाधा आती है। आगामी कैबिनेट बैठक में स्क्रैप पाॅलिसी बनाने का फैसला लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, विधायक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि उनके क्षेत्र में लोकनिर्माण विभाग का एक बुलडोजर बीते 20 साल से सड़क किनारे खड़ा है। सरकारी संस्थानों में भी ऐसी ही हालत है। इस स्क्रैप को निपटाने से सरकार के राजस्व में बढ़ोतरी होगी और संस्थानों में सौंदर्य और स्वच्छता भी बनी रहेगी। लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि यह एक गंभीर विषय है जो लगभग हर सरकारी विभाग से जुड़ा है। वर्तमान में उद्योग विभाग इस मामले को देख रहा है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि कबाड़ के वैज्ञानिक और पारदर्शी निपटान के लिए जल्द ही उचित कदम उठाए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed