फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Himachal Rain: Three streams wreak havoc in Chamba; floods damage 64 houses, 22 vehicles are buried

Himachal Rain: चंबा में तीन नालों ने मचाई तबाही; बाढ़ से 64 मकान और आठ दुकानें क्षतिग्रस्त, 22 वाहन दबे

Tue, 28 Jul 2026 08:52 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला/चंबा/धर्मशाला।
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला/चंबा/धर्मशाला। Published by: Krishan Singh Updated Tue, 28 Jul 2026 08:52 PM IST
सार

 मूसलाधार बारिश के बाद चंबा और आसपास के क्षेत्रों में तीन नालों में आई बाढ़ ने तड़ोली, सुल्तानपुर, ओबड़ी, भरियाठ और घोल्टी क्षेत्रों में तबाही मचाई। बाढ़ से इन क्षेत्रों में 64 मकानों के अलावा आठ दुकानें और एक गोदाम क्षतिग्रस्त हो गया। 

विज्ञापन
Himachal Rain: Three streams wreak havoc in Chamba; floods damage 64 houses, 22 vehicles are buried
हिमाचल में भारी बारिश ने बरपाया कहर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मौसम विभाग के येलो अलर्ट के बीच हिमाचल प्रदेश के चंबा में सोमवार देर रात भारी बारिश हुई। मूसलाधार बारिश के बाद चंबा और आसपास के क्षेत्रों में तीन नालों में आई बाढ़ ने तड़ोली, सुल्तानपुर, ओबड़ी, भरियाठ और घोल्टी क्षेत्रों में तबाही मचाई। बाढ़ से इन क्षेत्रों में 64 मकानों के अलावा आठ दुकानें और एक गोदाम क्षतिग्रस्त हो गया। घरों-दुकानों में पानी और मलबा घुस गया, जिससे कई परिवारों को रातोंरात घर छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर शरण लेनी पड़ी। 16 कारें, पांच बाइक और एक स्कूटी मलबे की चपेट में आईं। कई स्थानों पर मकानों के आंगन और कमरों तक मलबा भर गया।

विज्ञापन

राज्य में 179 सड़कें और 107 पेयजल योजनाएं ठप
घटोला, नाडू और तड़ोली नालों में आए तेज बहाव से उपजाऊ भूमि, गोशालाओं और निजी संपत्ति को भी नुकसान पहुंचा है। प्रशासन ने प्रभावित परिवारों को फौरी राहत के तौर पर 50-50 हजार रुपये जारी किए हैं। मंगलवार शाम तक प्रदेशभर में 179 सड़कें, 62 बिजली ट्रांसफार्मर और 107 पेयजल योजनाएं ठप रहीं। मौसम विभाग ने चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला, सिरमौर और सोलन जिलों में अगले दो दिनों के लिए बाढ़ की चेतावनी जारी की है। भारी बारिश और बाढ़ की आशंका को देखते हुए नाहन उपमंडल में बुधवार को सभी शिक्षण संस्थान बंद रखने का निर्णय लिया गया है। पांवटा में मंगलवार को स्कूल बंद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

शिमला में जगह-जगह पेड़ गिरे
राजधानी शिमला में सोमवार रात झमाझम बारिश हुई। मंगलवार सुबह लिफ्ट के समीप पहाड़ी से भूस्खलन होने के कारण सर्कुलर रोड कई घंटे तक बंद रही। शहर और उपनगरों में पेड़ गिरने और डंगे ढहने से भी परेशानी बढ़ी। खराब मौसम के कारण दिल्ली से धर्मशाला आने वाली तीन उड़ानें मंगलवार को रद्द कर दी गईं। रेल सेवाएं भी प्रभावित रहीं। सिरमौर जिले में मंगलवार को बारिश-भूस्खलन के चलते कई सड़कों पर यातायात ठप रहा। लगातार बारिश के चलते पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन और मलबा आने की आशंका बनी हुई है।

विज्ञापन

पुलिस ने सभी को सुरक्षित निकाल लिया
उधर, चंबा में मणिमहेश यात्रा से लौट रहे हैदराबाद के पांच श्रद्धालु सोमवार रात गुई नाला के पास भूस्खलन के कारण फंस गए। रात को रेस्क्यू अभियान चलाकर पुलिस ने सभी को सुरक्षित निकाल लिया।  कुल्लू की सैंज घाटी की रोपा-शांघड़ सड़क धंस जाने से वाहनों की आवाजाही थम गई है। इससे पर्यटकों के 30 से अधिक वाहन फंस गए हैं। फल और सब्जी से लदे वाहन भी फंसे हैं। मंडी में पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग-154 पर कोटरोपी के पास नई सड़क मंगलवार शाम अचानक धंसने लगी। जमीन बैठने से भूस्खलन और यातायात बाधित होने का खतरा बढ़ गया है। प्रशासन ने इस मार्ग पर भारी वाहनों की आवाजाही तत्काल प्रभाव से रोक दी है।

क्षेत्र बारिश मिलीमीटर में
शिमला 59
ऊना 45
हमीरपुर 43
पालमपुर 38
कांगड़ा 37
धर्मशाला 33
मंडी 30
नाहन 23
बिलासपुर 14

सिरमौर में आज, चंबा-कांगड़ा में कल ऑरेंज अलर्ट
सिरमौर जिले के कई क्षेत्रों में बुधवार और चंबा, कांगड़ा में गुरुवार को भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है। बुधवार को बिलासपुर, कांगड़ा, मंडी में बारिश का येलो अलर्ट जारी हुआ है। गुरुवार को ऊना, हमीरपुर, कुल्लू, मंडी, शिमला और सोलन में येलो अलर्ट रहेगा। तीन अगस्त तक प्रदेश में बारिश का दौर जारी रहने का पूर्वानुमान है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed