{"_id":"6a201ff1c91657c31b048ae0","slug":"himachal-screening-test-schedule-released-for-driver-and-clerk-recruitment-at-high-court-find-out-here-2026-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल: हाईकोर्ट में ड्राइवर और क्लर्क भर्ती के लिए स्क्रीनिंग टेस्ट का शेड्यूल जारी, यहां देखिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल: हाईकोर्ट में ड्राइवर और क्लर्क भर्ती के लिए स्क्रीनिंग टेस्ट का शेड्यूल जारी, यहां देखिए
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला।
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 03 Jun 2026 06:07 PM IST
विज्ञापन
सार
हाईकोर्ट में ड्राइवर और क्लर्क, प्रूफ रीडर के पदों के लिए स्क्रीनिंग टेस्ट का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है।
हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट में ड्राइवर और क्लर्क, प्रूफ रीडर के पदों के लिए स्क्रीनिंग टेस्ट का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है। ड्राइवर के एक पद के लिए स्क्रीनिंग टेस्ट का 21 जून को दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक जिला कोर्ट कांप्लेक्स चक्कर में होगा। क्लर्क, प्रूफ रीडर के 17 पदों के लिए 28 जून सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे तक जिला मुख्यालय हमीरपुर, कांगड़ा, मंडी, सोलन और शिमला में स्क्रीनिंग टेस्ट होगा।
Trending Videos
इस परीक्षा के लिए कुल 12012 उम्मीदवारों को बुलाया गया है। हाईकोर्ट प्रशासन की ओर से जारी सूचना के मुताबिक परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए सभी उम्मीदवारों को उनके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और ईमेल पर सूचित किया जा रहा है। यह जानकारी हाईकोर्ट की जनसंपर्क अधिकारी अनुपमा शर्मा की ओर से आधिकारिक तौर पर साझा की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन